फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om The Battle Within Trailer: आदित्य रॉय कपूर की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, पहली बार एक्शन मोड में दिखे एक्टर

Fri, 10 Jun 2022 02:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामने आए फिल्म के ट्रेलर में भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के इस ट्रेलर को देख यह कहा जा सकता है कि एक्शन से भरपूर यह एंटरटेनर दर्शकों को पसंद आएगी। 

विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म ओम का दमदार ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म के सामने आए ट्रेलर में अभिनेता एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के इस ट्रेलर को देख यह कहा जा सकता है कि एक्शन से भरपूर यह एंटरटेनर दर्शकों को पसंद आएगी। 

विज्ञापन

 

 

फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जोरदार एक्शन करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में एक्टर अपने अतीत के सवालों का जवाब ढूंढ़ते नजर आए। साथ ही अपने पिता पर लगे आरोप को गलत साबित करने की कोशिश करते भी दिखे। ट्रेलर को देख कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी देशभक्ति से भरपूर होगी।
 

फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी देते हुए जी स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस ट्रेलर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जी स्टूडियोज सब से ऊपर राष्ट्र है। ओम: द बैटल विदिन ट्रेलर आउट। यह पहली बार है जब आदित्य रॉय कपूर बहादुर और बेहद आक्रामक भूमिका में नजर आए हैं।
विज्ञापन

फिल्म ओम: द बैटल विद इन की बात करें तो फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अलावा संजना संघी, जैकी श्रॉफ, प्रकाश राज और आशुतोष राणा जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है, जबकि इसके प्रड्यूसर जी स्टूडियो, अहमद खान और सायरा खान है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें