दिल्ली पुलिस को स्मार्ट, शातिर और धुरंधर हैकर चाहिए। निराश मर्द और कमजोरी के शिकार मर्द कृपया अप्लाई न करें। यह दरअसल दिल्ली पुलिस का विज्ञापन नहीं बल्कि आने वाली फिल्म मिक्की वायरस के पहले पोस्टर में लिखी इबारत है।
इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म का पोस्टर रोचक है। इस फिल्म के पोस्टर में दिल्ली पुलिस को एक हैकर की जरूरत बतायी गयी हैं। उस हैकर में क्या योग्यताएं हो इसके अलावा यह भी बताया गया है कि कैसे लोग इसके लिए अप्लाई न करें।
'मिक्की वायरस' सौरभ वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म में मनीष पाल और इली इवरम ने ऐक्टिंग की है। मनीष पाल 'तीस मार खां' फिल्म के अलावा कई सारे टीवी सीरियल भी कर चुके हैं।
इस फिल्म के लिए तीन टैग लाइन भी जारी की गयी हैं। ये हैं, "मालवीय नगर का जेम्स बॉड है ये", "दिल्ली का हैकर लौंडा" और "ही हैज 12 ऑवर टू सरवाइव"।
इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा। फिल्म इसी साल 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है।