फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro In Dino: सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने इस नामी क्रिकेटर से की मुलाकात, देखें वायरल तस्वीरें

Fri, 27 Jun 2025 05:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान आज कल अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को कला और सिनेमा के लिए मशहूर एक खूबसूरत शहर में फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया। इसी दौरान दोनों एक्टर्स एक नामी क्रिकेटर से भी मिले हैं। 
विज्ञापन
सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मेट्रो इन दिनों’ की स्टार कास्ट अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान को कोलकाता में फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया। दोनों ने इस विजिट के दौरान एक नामी क्रिकेटर से मुलाकात की। 

क्रिकेटर के घर पर किया डिनर 

विज्ञापन

सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने काेलकाता में क्रिकेटर सौरव गांगुली से मुलाकात की है। सौरव के घर पर दोनों नजर आए। साथ में डिनर करते हुए इनकी तस्वीरें भी वायरल हैं। सारा और आदित्य की खूब खातिरदारी करते हुए सौरव गांगुली और उनका परिवार नजर आया।  

ये खबर भी पढ़ें: Neena Gupta: ‘बधाई हो’ से लेकर ‘मेट्रो इन दिनों’ तक कितना बदला नीना गुप्ता का करियर? कैसी रही दूसरी पारी 
 

 

विज्ञापन

सौरव गांगुली के साथ सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
आदित्य और सौरव गांगुली की गपशप 
सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हैं, उनमें आदित्य रॉय कपूर और सौरव गांगुली गपशप करते हुए भी नजर आ रहे हैं। सौरव गांगुली ने ‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर को लेकर भी खुशी जाहिर की है। खबर तो ये भी है कि जल्द ही क्रिकेटर सौरव गांगुली के करियर पर एक बायोपिक बनेगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Metro In Dino: कपिल के शो पर पहुंची 'मेट्रो इन दिनों' की स्टारकास्ट, शादी के सवाल पर सारा ने दिया ऐसा रिएक्शन 

क्या है ‘मेट्रो इन दिनों’ की कहानी 
जहां तक सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की कहानी की बात है तो इसमें मेट्रो लाइफ के बीच पनपती कुछ लव स्टोरीज हैं, यह लव स्टोरीज काफी अलग, हटकर हैं। फिल्म में फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अली फजल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इन दिनों इस फिल्म के कुछ गाने काफी ट्रेंड कर रहे हैं। सिंगर अरिजीत सिंह ने भी इस फिल्म में दो गाने गाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें