आदित्य ने थिएटर और ओटीटी को किया कंपेयर
आदित्य को थिएटर और ओटीटी दोनों में काम करना पसंद है, लेकिन थिएटर में फिल्म रिलीज होने का रोमांच अलग है। उन्होंने कहा, "निर्देशक अनुराग बसु के साथ काम करना शानदार रहा। 'लूडो' के बाद इस फिल्म में उनके साथ फिर से काम करना रोमांचक था।" उन्होंने बताया कि थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आखिर में फिल्म का आनंद ही सबसे जरूरी है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों में थोड़ा ज्यादा आराम मिलता है, लेकिन थिएटर का अनुभव अनोखा है।
यह भी पढ़ें: Preet Re: 'तेरे संग लागी जो प्रीत रे', धड़क 2 का गाना 'प्रीत रे' हुआ रिलीज, करण ने किया दिलचस्प पोस्ट