फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोप पर बोले गायक वैरामुत्तु, मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे

Sun, 14 Oct 2018 07:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vairamuthu
विज्ञापन
तमिल फिल्मों के गीतकार वैरामुत्तु ने रविवार को कहा कि उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप ‘‘झूठे’’ हैं और यदि आरोप लगाने वाली महिलाओं ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी तो वह विधिक रास्ता अपनाने को तैयार हैं।
विज्ञापन


गायिका चिन्मयी श्रीपदा सहित कई महिलाओं ने वैरामुत्तु पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं।चिन्मयी ने अपनी कहानी के साथ ही वैरामुत्तु के कथित यौन दुर्व्यवहार के तीन मामले उल्लेखित किए और पीड़ितों के नाम लिये बिना उसके बारे में ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।

वैरामुत्तु ने ट्विटर पर एक छोटा वीडियो जारी करके दावा किया कि उन्होंने अपने बचाव में ‘‘अकाट्य सबूत’’ एकत्रित किये हैं। उन्होंने कहा कि वह आरोप लगाने वालों का अदालत में सामना करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरे खिलाफ लगाये गए आरोप पूरी तरह से झूठे, दुर्भावना प्रेरित हैं। यदि वे सही हैं तो वे मेरे खिलाफ मामला दायर कर सकती हैं...मैं सामना करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान उन्होंने मुद्दे पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों से चर्चा की।'

उन्होंने कहा, 'किसी को भी यह निर्णय नहीं करना चाहिए कि मैं अच्छा हूं या बुरा। अदालत को निर्णय करने दीजिये। मैं अदालत का निर्णय स्वीकार करूंगा।'

बता दें कि चिन्मयी श्रीपदा ने बीते दिनों ट्विटर के जरिए खुद पर हुए यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया था। उन्होंने ट्विट के जरिए अपने साथ हुई दो घटना के बारे में बताया था। बता दें कि चिन्मयी ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'तितली' गाना गाया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें