फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिद की हरकत पर बहन हुई शर्मिंदा, कहा- करना होगा प्रायश्चित

Fri, 12 Oct 2018 06:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
farah khan
विज्ञापन
कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने भाई एवं निर्देशक साजिद खान पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को ‘दुखद’ बताते हुए कहा कि उसे प्रायश्चित करना होगा। ट्विटर पर जारी एक बयान में फराह ने कहा कि वह यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं के साथ खड़ीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘परिवार के लिए यह दुखद है। हमें कुछ बेहद जटिल मुद्दों से निपटना होगा। अगर मेरे भाई ने ऐसा कुछ किया है, तो उसे प्रायश्चित करना होगा। मैं किसी भी तरह ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करती और उस हर महिला के साथ खड़ी हूं जिसे पीड़ा पहुंची है।’ 

साजिद पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा और एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद साजिद ने खुद को ‘हाउसफुल 4’से अलग कर लिया है।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘मेरे ऊपर लगे आरोपों और मेरे परिवार, मेरे निर्माताओं और मेरी फिल्म हाऊसफुल4 के कलाकारों पर बनाए जा रहे दबाव के मद्देनजर, मुझे निर्देशक की कुर्सी छोड़ने की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए, उस वक्त तक जब तक कि आरोपों का निराकरण ना हो जाए और सच्चाई साबित ना हो..... मैं मीडिया में अपने मित्रों से अनुरोध करता हूं कि सच्चाई सामने आने तक वह मेरे खिलाफ कोई फैसला ना दें।’ 
विज्ञापन


साजिद के रिश्ते के भाई फरहान अख्तर जो ‘मी टू’ अभियान को लेकर हमेशा अपने विचार मुखर रूप से प्रकट करते रहे हैं, उन्होंने इन आरोपों को स्तब्ध करने वाला बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना स्तब्ध, निराश और दुखी हूं। मैं अभी साजिद से जुड़ी खबरों को अच्छी तरह पढ़ूंगा। मुझे नहीं पता कैसे लेकिन उन्हें खुद पर लगे आरोपों का प्रायश्चित करना होगा।’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें