फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने रुकवाई 'हाउसफुल 4' की शूटिंग, ट्विंकल बोलीं- साजिद के खिलाफ एक्शन लें स्टार्स

Fri, 12 Oct 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Twinkle Khanna
विज्ञापन
साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल-4’ से दूरी बना ली है। उन्होंने अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल करने के लिए प्रोड्यूसर्स के अनुरोध किया है। अक्षय कुमार का कहना है कि इस मसले पर जब तक कोई निर्णय नहीं आ जाता तब तक फिल्म को रोक देनी चाहिए। यह फैसला अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के मी टू अभियान में शामिल होने के बाद लिया।
विज्ञापन


ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'यौन शोषण की कई घटनाओं के बारे में सुनकर हैरान हूं और इन महिलाओं ने जो कुछ भी झेला है उसके बारे में सुनना बहुत दुखद है। हाउसफुल के साथ जुड़े सभी लोगों को इसके खिलाफ खड़े होने की जरूरत है। ऐसा नहीं चल सकता।'

ट्विंकल के ट्वीट के बाद अक्षय कुमार ने भी कहा कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग बंद की जा रही है। बता दें मी टू के समर्थन में ट्वीट करते हुए ट्विंकल खन्ना ने फिल्म के दूसरे कलाकारों से कहा था कि वे साजिद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएं।
विज्ञापन

बता दें एक दिन पहले ही एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने निर्देशक साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सलोनी ने सिर्फ साजिद ही नहीं, 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

बॉलीवुड में MeToo कैंपेन की शुरुआत एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने की। तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर पर 10 साल पहले 'हॉर्न औके प्लीज' के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री के बाद कई एक्ट्रेसेस सामने आईं और अपने साथ हुए यौन शोषण की घटना का जिक्र किया। इससे पहले आमिर खान ने MeToo कैंपेन के तहत एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी डायरेक्टर सुभाष कपूर की फिल्म 'मुगल' छोड़ दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें