मेट गाला 2023 में कॉकरोच का डेब्यू!
- फोटो : सोशल मीडिया
फैशन इवेंट मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में तमाम भारतीय और इंटरनेशनल सेलेब्स ने शिरकत की। नामी-गिरामी हस्तियां रेड कारपेट पर अपना जलाव बिखेरती नजर आईं। इन सितारों की ड्रेस, फैशन और स्टाइल के चर्चे तो हो ही रहे हैं, साथ ही चर्चा में है एक कॉकरोच। जी हां, इस बार मेट गाला में एक कॉकरोच को भी रेड कारपेट पर देखा गया। इतना ही नहीं, किसी फिल्मी सितारे की तरह इसकी खूब तस्वीरें भी क्लिक की गईं। क्या है पूरा माजरा? आइए जानते हैं...
फोटोग्राफर्स ने क्लिक की तस्वीरें
मेट गाला 2023 का आगाज न्यूयॉर्क सिटी में हो चुका है। दुनियाभर के मशहूर सितारे रेड कारपेट पर पोज देते नजर आए। एक कॉकरोच ने सभी का ध्यान खींचा। भव्य फैशन इवेंट में जब सेलेब्स अपनी डिजाइनर ड्रेस में फोटोग्राफर्स के लिए जमकर पोज दे रहे थे, तभी एक कॉकरोच भी वहां रेंगता हुआ आ पहुंचा। गाला इवेंट के रेट कार्पेट पर कॉकरोच को देख फोटोग्राफर उसे अपने कैमरे में कैद करने से खुद को न रोक सके। कॉकरोच की तस्वीरें और वीडियो लेते हुए फोटोग्राफर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Deadpool 3: 'डेडपूल 3' में होगी रॉब डेलाने की वापसी! एक्स-फोर्स मेंबर पीटर बन फिर दिखाएंगे अभिनय का दम
वीडियो हुआ वायरल
रेड कारपेट पर जैसे ही इस कॉकरोच ने 'डेब्यू' किया तो न सिर्फ फोटोग्राफर अपना कैमरा लेकर भागे, बल्कि वहां मौजूद लोग भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। यह नजारा देखकर ऐसा लगा, मानो सभी मिलकर कॉकरोच का हौसला बढ़ा रहे हों। बता दें कि यह इवेंट मई में पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है और गेस्ट में एक्टर्स, म्यूजिशियन, मॉडल और फैशन इंडस्ट्री के लोग शामिल होते हैं।
Apurva Asrani: समलैंगिक विवाह का समर्थन करने पर अपूर्व असरानी ने कंगना को दिया धन्यवाद, ट्वीट कर लिखी यह बात
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
गाला इवेंट के रेड कारपेट पर नजर आए इस कॉकरोच की वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग इस पर मीम्स भी बना रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'हां, लेकिन असल में सवाल यह है कि उसने क्या पहना है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेस्ट ड्रेस तो इन्हीं की है।' एक यूजर ने लिखा, 'फोटोग्राफर ने कॉकरोच की फोटो लेने में ऐसी फुर्ती दिखाई कि जैसे इसी से उनका करियर बनेगा।'
Kamal Haasan: कमल हासन ने 'पीएस 2' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- तमिल सिनेमा स्वर्ण युग की ओर बढ़ रहा है