फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी प्यारी बिंदू' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखें 'गब्बर और सांभा' की बदमाशियां

Tue, 04 Apr 2017 02:19 PM IST
amarujala.com -presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
'मेरी प्यारी बिंदू'
विज्ञापन
'मेरी प्यारी बिंदू' फिल्म के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने बड़ा ही अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। फिल्म का पूरा ट्रेलर एकसाथ न रिलीज कर उसे 5 हिस्सों में रिलीज किया जा रहा है जो अलग-अलग चैप्टर्स के रूप में है। इसका पहला चैप्टर कल रिलीज कर दिया गया था और आज इसका दूसरा चैप्टर रिलीज किया गया है। इसमें परिणीति और आयुष्मान के फिल्म में निभाए गए किरदार यानि बिंदु और अभि के कॉलेज लाइफ की बदमाशियों को दिखाया गया है। इस चैप्टर का शीर्षक 'गब्बर और सांभा' है।
विज्ञापन


फिल्म के इस ट्रेलर को देखकर आपको अपने कॉलेज के दिन याद आने लगेंगे। कॉलज की मस्ती, एग्जाम का टेंशन और क्लासरूम में एग्जाम देते वक्त की बदमाशियां, ये सारी चीजें एकपल में आपको याद आ जाएंगी। आपको बता दें कि फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' का रोज एक चैप्टर रिलीज किया जाएगा। आयुष्मान और परिणीति की जोड़ी को उनके फैंस 12 मई को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। देखें चैप्टर 2 का मजेदार ट्रेलर:
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें