फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैनी के बेटे से जुड़ा सल्लू का नया रिकार्ड!

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान यूं तो कई हीरोइनों के लिए गॉडफादर बन चुके हैं लेकिन इस बार वो एक नहीं बल्कि तीन तीन स्टार पुत्रों को सिने-स्क्रीन पर मौक़ा देने जा रहे है। इस बार जिन कलाकारों को वह मौक़ा दे रहे है वह इंडस्ट्री से बाहर के युवा नही बल्कि इंडस्ट्री की ही नामी-गिरामी हस्तियों के बेटे है।
विज्ञापन


इन नवोदित कलाकारों में जिन-जिन का नाम सुनने में आया है उनमें से डैनी डेंज़ोंग्पा, रज़ा मुराद और स्वर्गीय विजय आनंद के बेटे के नाम है।

इन तीनों बेटों को सलमान एक तेलगु फिल्म 'हैप्पी डेज़' के हिंदी रीमेक में कास्ट करवा रहे है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला करेंगे, जो दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता है।

खबर है कि सलमान रजा मुराद के बेटे अली,  डैनी के बेटे रिन्ज़िंग डेंज़ोंग्पा और स्वर्गीय विजय आनंद के बेटे वैभव आनंद को लॉन्च करने जा रहे है।

जब रजा मुराद से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि सलमान व्यक्तिगत तौर पर अपनी फिल्म में अली को लेना चाहते है। अली ने लुक टेस्ट तो दे दिया है, लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वहीं डैनी ने भी सलमान की इस खबर पर कुछ ऐसा ही कहा। डैनी ने कहा कि अभी कुछ पक्का नहीं हो पाया है लेकिन लगता है कि कुछ अच्छा ही होगा। वैसे भी रिन्ज़िंग एक अच्छी लॉन्चिंग के लिए ट्रेनिंग ले रहा है। वहीं इस बारे में विजय आनंद के बेटे वैभव आनंद से कोई बात नही हो पाई है।

भले ही तीनों स्टार ने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की हो लेकिन इतना तय है कि अगर सलमान इन तीनों स्टारों के पुत्रों को ले आए तो फिल्म इंडस्ट्री को थोक के भाव में स्टार मिल जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें