साउथ के सुपरस्टार अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) कोराना से संक्रमित हो गए हैं। कुछ देर पहले किए ट्वीट में उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। चिरंजीवी के इस पोस्ट के बाद सभी उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #Chiranjeevi ट्रेंड कर रहे हैं। चिरंजीवी “मेगास्टार” के नाम से प्रसिद्ध हैं जिसकी वजह है उनकी बेहतरीन और रिकॉर्ड तोड़ फिल्में।