फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: गद्दी के लिए लड़ेंगे कालीन भैया, एक-दूसरे से भिड़ेंगी ‘अक्का’; इस हफ्ते ओटीटी पर क्या है खास?

Fri, 30 Oct 2026 07:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • OTT Release This Week: अक्तूबर के आखिरी और सितंबर के शुरुआती दिनों में कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
  • इस शुक्रवार को जो फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं वह मनोरंजन से भरपूर हैं।
  • ये फिल्में और सीरीज त्योहारी सीजन में परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने का बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में अगर घर बैठ कर परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताना है, तो इस हफ्ते ओटीटी पर आपके लिए बहुत कुछ है। फिल्म 'मीठे में क्या है' एक पारिवारिक ड्रामा है, जो इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इसके अलावा साउथ और हॉलीवुड की फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करने आ रही हैं।
विज्ञापन




मिर्जापुर: द मूवी
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की अदाकारी से सजी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा कलेक्शन किया था। अब यह फिल्म 30 अक्तूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मीठे में क्या है ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
मीठे में क्या है
अगर आपको फैमिली ड्रामा से भरपूर किसी फिल्म का इंतजार है, जिसे आप फेस्टिव सीजन में परिवार के साथ बैठकर देख सकें, तो यह शानदार विकल्प है। 'मीठे में क्या है' इस वीक ओटीटी पर धमाका करेगी। इसमें संयुक्त परिवार और उनके बीच के चैलेंज और सपोर्ट सिस्टम को बखूबी दिखाया गया है। यह फिल्म 30 अक्तूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बात करें कास्ट की तो राधिका बंसल निर्देशित फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी और आयशा रजा मिश्रा जैसे सितारे हैं।
 

अक्का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्का
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे स्टारर गैंगस्टर सीरीज 'अक्का' भी इस वीक को खास बनाएगी। यह 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित गैंगस्टर ड्रामा है। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'अक्का' से धर्मराज शेट्टी निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। इसकी कहानी पेरनुरु नाम की एक रियासत में सेट है, जिसे कई पीढ़ियों की महिलाओं ने बनाया, चलाया और सुरक्षित रखा है। परंपराएं, सत्ता की लड़ाई और आपसी दुश्मनी इसकी कहानी का अहम हिस्सा हैं। 'अक्का' का प्रीमियर 30 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।
 

सिग्मा फिल्म रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
सिग्मा 
सीएम विजय के बेटे जेसन संजय के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'सिग्मा' में संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं। यह दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज और शिव पंडित शामिल हैं। तेलुगु और हिंदी भाषाओं में होने की वजह से यह फिल्म ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी। यह 30 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 

बत्था - फोटो : सोशल मीडिया
बत्था
सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म 'बत्था' भी इस वीक ओटीटी पर आ गई है। नेटफ्लिक्स पर यह 29 अक्तूबर से स्ट्रीम हो रही है। बता दें कि यह फिल्म पहली अक्तूबर को थिएटर्स में सजी थी। एक महीने से भी कम वक्त में यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। 'बत्था' को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
 

इमोर्टल - फोटो : सोशल मीडिया
इमोर्टल
यह एक तमिल भाषा की हॉरर-रोमांटिक फिल्म है, जो 04 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें जी.वी. प्रकाश कुमार, कायादु लोहार और टी.एम. कार्तिक अहम भूमिका में हैं। अब यह ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म 30 अक्तूबर 2026 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी पर यह तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी उपलब्ध होगी।
 

‘ऑब्सेशन’ - फोटो : X
ऑब्सेशन
'ऑब्सेशन' इस साल 29 मई को सिनेमाघरों में  रिलीज हुई थी। इसमें बेयर (माइकल जॉनस्टन) की कहानी है, जो सामाजिक रूप से असहज है। अभिनेता अपनी बचपन की प्रेमिका निक्की (इंडे नवारेटे) का दिल जीतने के लिए अजीब चीज का सहारा लेता है। उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। निक्की एक हत्यारी और हिंसक महिला बन जाती है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर 30 अक्तूबर को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

'अवराचन एंड संस' - फोटो : सोशल मीडिया
अवराचन एंड संस
बिजू मेनन की यह मलयालम फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 30 अक्तूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म 02 अक्तूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। बिजू मेनन के अलावा इसमें श्रीनाथ भासी, गणपति एस. पोदुवाल और ग्रेस 
एंटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें