एक्ट्रेस अनन्या पांडे को बॉलीवुड में डेब्यू किए 7 साल हो चुके हैं। 7 साल में एक्ट्रेस ने हिट और फ्लॉप फिल्में, सोशल मीडिया ट्रोलिंग, निजी जीवन पर चर्चा और अवॉर्ड्स तक के पड़ाव देख लिए हैं। आज अनन्या पांडे के बर्थडे के मौके पर जानिए एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें।
एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई
अनन्या पांडे का जन्म 30 अक्टूबर 1998 को हुआ था। वे मशहूर बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। उनकी मां भावना पांडे कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। अनन्या की एक छोटी बहना भी है, जिनका नाम रायसा है।
अनन्या को बचपन से ही फिल्मों से प्यार था और वे बड़े होकर पिता की तरह एक्टर ही बनना चाहती थीं। उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद अनन्या ने एक्टिंग के लिए पढ़ाई से ब्रेक ले लिया।
अनन्या पांडे,
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल में सारा अली खान से डरती थीं अनन्या
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और सारा अली खान आज अच्छी दोस्त हैं, लेकिन स्कूल के दिनों में ऐसा नहीं था। अनन्या ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह स्कूल में सारा से डरती थीं। इसकी वजह सारा का बेबाक अंदाज था।
इंटरव्यू में अनन्या ने बताया कि वह और सारा एक ही स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन उस वक्त दोनों की दोस्ती नहीं थी। अनन्या के मुताबिक, सारा काफी मुंहफट थीं और बिना किसी झिझक के सामने वाले को अपनी बात कह देती थीं। यही वजह थी कि स्कूल में जब भी अनन्या को सारा दिखती थीं, तो वह उनसे बचने के लिए अपना रास्ता बदल लेती थीं।
हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते में काफी बदलाव आया। अब सारा और अनन्या के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों कई बार साथ में जिम जाती हैं और लंच भी करती हैं। अनन्या का कहना है कि सारा अब पहले के मुकाबले ज्यादा मिलनसार हो गई हैं।
अनन्या पांडे-सुहाना खान-शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
शनाया कपूर और सुहाना खान हैं अनन्या की बचपन की दोस्त
अनन्या पांडे की दोस्ती सिर्फ सारा अली खान तक ही सीमित नहीं है। शनाया कपूर और सुहाना खान उनकी बचपन की सबसे अच्छी दोस्तों में शामिल हैं। तीनों बचपन से एक-दूसरे को जानती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।
जब लाइव इंटरव्यू में अनन्या ने बता दिया था सुहाना का फोन नंबर
अनन्या पांडे से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साल 2024 में भी चर्चा में आया था। फिल्म 'CTRL' के प्रमोशन के दौरान एक लाइव इंटरव्यू में अनन्या ने गलती से अपनी खास दोस्त सुहाना खान का फोन नंबर बता दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना की काफी चर्चा हुई थी।
अनन्या पांडे की फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
सात साल में 11 फिल्में और मात्र 2 हिट
अनन्या पांडे ने अपने करियर में कुल 10 फिल्में की हैं। 7 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो वहीं 4 फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इनमें पति-पत्नी और वो और ड्रीम गर्ल ही हिट साबित हो पाई। बाकी फिल्मों नाकामी हासिल हुई। इसके अलावा अनन्या 4 ओटीटी फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि ये फिल्में भी ज्यादा तारीफें नहीं बटोर पाईं।
अनन्या पांडे की फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
अनन्या पांडे के लव अफेयर्स
अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब तक उनका नाम कई सितारों और दूसरी हस्तियों के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि, अनन्या ने अपने किसी भी रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से खुलकर पुष्टि नहीं की है। आइए, जानते हैं उन लोगों के बारे में, जिनके साथ अनन्या के अफेयर की खबरें सामने आईं।
करण जयसिंह: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या पांडे का नाम सबसे पहले साल 2018 में फिटनेस एक्सपर्ट करण जयसिंह के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों के डेटिंग करने की खबरें सामने आई थीं।
कार्तिक आर्यन: साल 2019 में अनन्या का नाम अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा गया। दोनों ने फिल्म 'पति पत्नी और वो' में साथ काम किया था। इसी दौरान उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं, हालांकि ये खबरें ज्यादा समय तक चर्चा में नहीं रहीं।
ईशान खट्टर: अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के रिश्ते की खबरें भी काफी समय तक सुर्खियों में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों का नाम 2019 से 2022 के बीच एक-दूसरे के साथ जोड़ा गया। फिल्म 'खाली पीली' में साथ काम करने के दौरान भी दोनों की नजदीकियों की चर्चा हुई। इस रिश्ते को अनन्या के सबसे लंबे समय तक चर्चा में रहे अफेयर्स में से एक माना जाता है।
अनन्या पांडे और आरव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा: साल 2022 में अनन्या का नाम साउथ के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ भी जुड़ा। दोनों ने फिल्म 'लाइगर' में साथ काम किया था। फिल्म के दौरान उनकी दोस्ती और नजदीकियों को लेकर कई खबरें सामने आईं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
आदित्य रॉय कपूर: अनन्या और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अगस्त 2022 में स्पेन में छुट्टियां मनाने के दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
करण जौहर के चैट शो में अनन्या ने 'आशिकी ऐसे ही होती है' कहकर इन अटकलों को और हवा दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मार्च 2024 के आसपास दोनों अलग हो गए।
वॉकर ब्लैंको: साल 2024 में अनन्या का नाम मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जुड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद उनके डेटिंग करने की खबरें सामने आने लगीं।
आरव कुमार: अक्टूबर 2026 में अनन्या की कुछ तस्वीरें आरव कुमार के साथ चर्चा में आईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच उनके रिश्ते को लेकर किसी आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- सेलेब्स का करवा चौथ: शिल्पा शेट्टी से मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर लगा सितारों का जमावड़ा; देखें तस्वीरें