आनंद एल.राय की अपकमिंग फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर काफी दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है। ट्रेलर में नीलेश मिश्रा अपने अंदाज में हॉट औरत और कूल मर्द बनने तक के सफर के बारे में बता रहे हैं।
भूमि पेडनेकर ने फिल्म का टीजर ट्वीटर पर शेयर किया। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, नॉन-कूल है हम बड़े... पर हमारी स्टोरी करेगी सबको नोन-स्टॉप इंटरटेन।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर 1 अगस्त 2017 को रिलीज किया जाना है। फिल्म 1 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Non-cool hai हम bade… पर हमारी story karegi sabko non-stop entertain! #ShubhMangalSaavdhan Trailer-1st Aug.😎❤@aanandlrai @ayushmannk pic.twitter.com/CU8ZSfy4cp— bhumi pednekar (@psbhumi) July 26, 2017