सलमान खान लड़कियों को इतने पसंद हैं कि कोई लड़की उनकी बहन बनना चाहती। फिल्मों में काम करने वाली हीरोइनें तक सलमान की नायिका बनने का ख्वाब देखती हैं। ऐसे में स्वरा भास्कर ने पर्दे पर सलमान की बहन बनने का फैसला किया है।
सलमान की यह ‘नई बहन’ उनकी अगली फिल्म सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो में नजर आएगी। उल्लेखनीय है कि स्वरा धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी पहचान बना रही हैं और खास तौर पर पिछली फिल्म रांझणा के बाद वह आम दर्शकों क भी नजर में आईं।