फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को आलिया को घेर लेते हैं पांच लड़के!

विज्ञापन
विज्ञापन
"आधी रात का समय है। आलिया भट्ट अकेली हैं। अचानक एक गाड़ी से पांच लड़के निकलते हैं और उन्हें घेर लेते हैं।" दरअसल ऐसा आलिया के साथ न तो रियल जिंदगी में हुआ है और न ही यह किसी फिल्म का सीन है। यह एक प्रमोशन वीडियो है जो आलिया पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन


दरअसल हिंदी फिल्म 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल ने फैशन मैगज़ीन के साथ मिलकर एक शार्ट फिल्म का निर्माण किया है। 'गोइंग होम' नाम की इस फिल्म में आलिया नजर आ रही है।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर बनी है यह फिल्म

​पांच मिनट की यह वीडियो महिला सुरक्षा पर बनी एक खूबसूरत फिल्म है, जिसे देखकर हर किसी को यही ख्याल आता है कि क्या वास्तव में हम महिलाओं को इस तरह की सुरक्षा भावना दे सकते हैं।

​वीडियो में दिखाया गया है कि आलिया भट्ट देर रात को ड्राइविंग कर के घर जा रही है, लेकिन रास्ते में उसकी गाड़ी ख़राब हो जाती है। जिसके बाद एक एसयूवी गाडी में से पांच लड़के उतरते हैं। वे एक लड़की को अकेला पाकर एक दूसरे की तरफ देखते हैं, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं होता जिसका ऐसी परिस्थतियों में अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें