फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए पापा गुरमीत राम रहीम की एंजेल हनीप्रीत इंसा से

Sat, 26 Aug 2017 05:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
बाबा गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत इंसा
विज्ञापन
बाबा गुरमीत राम रहीम को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सीबीआई कोर्ट ने उन्हें साध्वी से रेप के मामले में दोषी माना है। इस बीच बाबा के भक्त कोर्ट के इस फैसले से बेहद दुखी होने के साथ हिंसक भी हो गए हैं। गुरमीत राम रहीम के कई भक्त उन्हें ‘पापा’ के नाम से पुकारते हैं। बाबा राम रहीम के पक्ष में पोस्ट करने वाला एक ट्विटर अकाउंट ऐसा भी है जिसके प्रोफाइल पर लिखा है PAPA's ANGEL। दरअसल ये प्रोफाइल हनीप्रीत इंसा का है। हनीप्रीत गुरमीत राम रहीम की तीसरी बेटी हैं।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम ने हरजीत कौर से शादी की थी इनसे इनकी दो बेटियां चरनप्रीत और अमरप्रीत और एक बेटा बेटा जसमीत सिंह है। दरअसल हनीप्रीत गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हैं।

पढ़ें- पत्नी को बिकनी में देख संजू बाबा को आया गुस्सा, मान्यता पर नहीं पड़ा फर्क धार्मिक गुरु होने के साथ ही बाबा एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। हनीप्रीत अपने पापा को सिंगिंग और डायरेक्शन में मदद करती हैं। अब जब पापा कानूनी के घेरे मेंं आ गये हैं तो तो उनकी ये बेटी उनका खुलकर सपोर्ट कर रही है। हनीप्रीत ने हिंद का नापाक को जवाब में काम भी किया था।
विज्ञापन


हनीप्रीत को जानने वाले लोगों की मानें तो वो अपने पापा को अपना आइडियल मानती हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके जैसी मल्टीटैलेंटेड बनना चाहती हैं। 

पढ़ें- स्क्रीन पर राज करने वाला ये एक्टर भुखमरी और तंगहाली का हो गया था शिकार, ऐसी हुई मौत

गुरमीत राम रहीम की अब तक पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और सभी ने शानदार कमाई की है। इनमें 'एमएसजी: द मैसेंजर', 'एमएसजी 2: द मैसेंजर', 'एमएसजी: द वॉरियर लायन हार्ट', 'हिंद का नापाक को जवाब- एमएसजी लायन हार्ट 2', 'जट्टू इंजीनियर' शामिल हैं।
विज्ञापन


ये है हनीप्रीत इंसा का ट्विटर एकाउंट- @insan_honey
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें