फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़ गईं प्रियंका चोपड़ा की दो बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में इससे पहले संभवतः ऐसा कोई झगड़ा नहीं देखा गया, जिसमें चचेरी बहनें एक-दूसरे को लेकर तनाव भरी बातें करें। कुछ दिनों पहले तक प्रियंका चोपड़ा और मीरा चोपड़ा के बीच मनमुटाव के खूब चर्चे थे। प्रियंका सुपरस्टार हैं और मीरा बॉलीवुड में फिल्म ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ से कैरियर शुरू करने जा रही हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा था कि साउथ में काम करने वाली मीरा के बारे में प्रियंका की राय अच्छी नहीं है। लेकिन पिछले दिनों प्रियंका ने खुद मीरा की फिल्म का ट्रेलर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया और लिखा कि मेरी बहन की फिल्म आ रही है, देखें। तब यह झगड़ा खत्म मान लिया गया। लेकिन नया तनाव मीरा और उनकी एक और अभिनेत्री चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा के बीच सामने आया है।
Trending Videos

सच्चाई कुछ और है

अभी तक जब भी ऐसी खबरें सामने आती थीं तो चोपड़ा बहनों का यही कहना होता था कि यह सब मीडिया ने खड़ा किया है। सचाई कुछ और है। अब मीरा ने खुद कहा है कि प्रियंका के साथ उनका कोई तनाव नहीं है, परंतु परिणीति उन्हें पसंद नहीं करती हैं।

परिणीति हमेशा मीडिया में मीरा के बारे में कुछ कहने से बचती रही हैं, जबकि प्रियंका से उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। वे न केवल एक-दूसरे की तारीफ करती हैं बल्कि एक-दूसरे की कामयाबी पर पार्टियां भी देती हैं।

परिणिती ने शुरू की यह जंग

‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ की रिलीज से पहले मीडिया से बात करते हुए मीरा ने स्वीकार किया है कि हम बहनें एक ही परिवार का हिस्सा हैं। लेकिन संभवतः परिणीति इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करना चाहतीं। वह नहीं चाहती कि लोग मुझे उनके साथ जोड़ कर देखें।

वह मुझे पसंद नहीं करती हैं। मीरा ने बताया कि उनका परिवार किसी समय प्रियंका और परिणीति के परिवार के काफी नजदीक था, लेकिन समय के साथ दूरियां बढ़ गईं। इसका एक कारण यह भी है कि व्यस्तताओं के कारण हम मिल-जुल नहीं सके। मीरा ने बताया कि सच तो यह है कि हम लोग कभी ठीक से मिले ही नहीं।

प्रियंका के नजदीक हूं मैं

मीरा के अनुसार प्रियंका के जरूर वे थोड़ा नजदीक रही हैं, लेकिन इतने नजदीक कभी नहीं कि फोन उठा कर उनका हालचाल पूछने लगें। मीरा ने बताया, ‘मैं हमेशा प्रियंका की प्रशंसक रही हूं। लेकिन मैंने कभी उनके नजदीक जाने की कोशिश नहीं की।’

मीरा प्रियंका की तारीफ में कोई कमी नहीं रखतीं और कहती हैं कि उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। मुझे गाइड किया है। मीरा ने बताया कि जब प्रियंका को पता चला कि वह बॉलीवुड फिल्म कर चुकी हैं तो उन्होंने फोन पर मीरा को डांट लगाई कि मुझे पहले क्यों नहीं बताया और फिल्म अभी तक क्यों नहीं दिखाई?
विज्ञापन

तीनों बहनों के बारे में टकराव

मीरा का मानना है कि तीनों बहनों की प्रतिद्वंद्विता के बारे में मीडिया में बहुत कुछ लिखा गया है लेकिन इसमें कुछ सचाई नहीं है क्योंकि प्रियंका से किसी का मुकाबला नहीं है। वह इंटरनेशल स्टार हैं।

वैसे परिणीति के बारे में मीरा इतनी मुखर नहीं होतीं और न ही किसी तरह की तारीफ करती हैं। वह यह कहने से नहीं चूकतीं कि, ‘प्रियंका ने तो परिणीति की शुरुआत में बहुत मदद की। प्रियंका इस वक्त मेरी भी मदद कर रही हैं। उन्होंने समझाया है कि ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ के बाद जब तक अगली फिल्म ‘1920-लंदन’ रिलीज न हो बॉलीवुड की कोई फिल्म साइन मत करना।’

प्रियंका की तारीफ में मीरा यहां तक कहती हैं कि वह तो परिवार की हर लड़की का सपोर्ट करती हैं। अब वह अपनी एक और चचेरी बहन बार्बी का कैरियर बनाने में भी मदद कर रही हैं। बार्बी मीरा चोपड़ा की बुआ की लड़की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें