फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 साल की मीनाक्षी शेषाद्रि ने री-क्रिएट किया ‘शहंशाह’ का गाना, फैंस हुए दीवाने; वायरल हुआ डांस वीडियो

Tue, 31 Mar 2026 03:44 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Meenakshi Sheshadri Viral Dance Video: 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस में से एक मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर चर्चा में हैं। 62 साल की उम्र में वह बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी मीनाक्षी शेषाद्रि एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हुआ। इस पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन
मीनाक्षी शेषाद्रि का डांस हुआ वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@iammeenakshiseshadri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘दामिनी’ जैसी हिट फिल्म का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि अचानक फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थीं। कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस अचानक बॉलीवुड में वापस नजर आईं। फिल्मी दुनिया में वापसी की इच्छा भी वह जाहिर कर चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया, जिसे देखकर फैंस ने खूब तारीफ की। फैंस को 90 के दशक का दौर याद आ गया है। 

शहंशाह के गाने पर थिरकती दिखीं मीनाक्षी शेषाद्रि 

विज्ञापन

अपने इंस्टाग्राम पेज पर मीनाक्षी शेषाद्रि ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शहंशाह’ का गाना ‘हे यू’ री-क्रिएट किया था। 62 साल की उम्र में भी इस गाने पर वह गजब का डांस कर रही हैं। इस गाने पर मीनाक्षी को डांस करते देख, उनके फैंस काफी खुश हुए। यूजर्स ने इस डांस वीडियो पर खूब रिएक्शन दिए। 




फैंस ने डांसिंग स्किल को खूब सराहा 
मीनाक्षी शेषाद्रि के वायरल डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हर बार की तरह आपने दिल जीत लिया है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘90 का फील आ रहा है।’ किसी ने ‘ओल्ड ही गोल्ड’ जैसे कमेंट किए। कुछ ने बताया कि वह मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्मों के फैन रहे हैं। इस तरह कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के डांस को खूब पसंद किया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें