फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के निधन के 13वें दिन मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंचे सितारे, वरुण धवन के अलावा करीना और करिश्मा भी आईं नजर

Tue, 31 Mar 2026 03:27 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manish Malhotra Mother: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन 19 मार्च को हुआ था। आज उनके निधन को पूरे 13 दिन हो चुके हैं। मनीष की मां के निधन के बाद कई सेलेब्स आज उनसे मिलने पहंचे हैं। 
विज्ञापन
मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंते सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

94 साल की उम्र में मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन हुआ था। 20 मार्च को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आज मनीष की मां के निधन को पूरे 13 दिन हो चुके है। इस दुख भरी घड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्स उनसे मिलने घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

वरुण धवन
मनीष मल्होत्रा की मां के निधन को आज पूरे 13 दिन हो चुके हैं। आज वरुण धवन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वरुण के अलावा उनके पिता डेविड धवन और पत्नी नताशा दलाल भी मनीष से मिलने पहुंची हैं।






करीना कपूर और करिश्मा कपूर
करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की काफी अच्छी दोस्त हैं। आज करीना और करिश्मा एक साथ मनीष से मिलने उनके घर पहुंचीं। दोनों बहने सिंपल लुक में नजर आईं। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।


विज्ञापन

खुशी कपूर
वरुण, डेविड, नताशा, करीना और करिश्मा कपूर के अलावा खुशी कपूर भी मनीष मल्होत्रा से मिलने उनके घर पहुंची हैं। इस दौरान खुशी के चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें