80 और 90 के दशक में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज किया करती थीं। उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में दामिनी का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने जमकर सराहना की थी। मीनाषी भी कई बार यह खुलकर बता चुकी हैं कि फिल्म दामिनी उनके दिल के काफी ज्यादा करीब है।
मीनाक्षी का सनसनीखेज खुलासा
बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल करने वाली इस फिल्म को लेकर मीनाक्षी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। एक बातचीत के दौरान मीनाक्षी ने अपनी सबसे प्रतिष्ठित दामिनी की भूमिका पर बात करते हुए उस घटना को याद किया जब उन्हें फिल्म छोड़ने के लिए कह दिया गया था। इसके पीछे की वजह बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ ,क्योंकि उन्होंने फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
अभिनेत्री ने पुराने दिनों को किया याद
असल जिंदगी और दामिनी के किरदार के बीच समानताएं बताते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उस समय उन्होंने खुद पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया था। साक्षात्कार में मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि हमने आपसी निर्णय से सार्वजनिक रूप इस पर चर्चा नहीं का सोचा था। तब तक सबकुछ सही था, लेकिन अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि किसी को भी यह नहीं बताया जाना चाहिए कि अब उनकी आवश्यकता नहीं है। मैंने शांति से इस चीज को निपटाया। मैंने सिर्फ इतना कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चुनूंगी, क्योंकि इसे लड़ाई में बदलना मेरी गरिमा के नीचे है। यह कोई लड़ाई नहीं है।
गलत चीज के खिलाफ आवाज उठाने में करती हैं विश्वास
हालांकि, दामिनी अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि वह गलत चीज के खिलाफ आवाज उठाने में विश्वास करती हैं। मैं जिस पर विश्वास करती हूं उसके लिए खड़ी रहती हूं और अगर चीजें ठीक रहती हैं तो हम आगे टीम के रूप में काम करते हैं। यही वह संदेश था जो मैं फिल्म बिरादरी और दर्शकों को देना चाहती थी। मैं एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए वहां थी और दामिनी निश्चित रूप से वैसी ही होने वाली थी।
लोगों का जताया आभार
उन्होंने अपने साथ खड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं फिल्म से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करती हूं। खासकर संतोषी जी का, क्योंकि उनका विजन बहुत बढ़िया था। वो कहते हैं न कि आपका काम आपके शब्दों से ज्यादा प्रभावी होता है। इसलिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड, आर्टिस्ट गिल्ड, सभी एक साथ आए और यह फिल्म बनी।
Pratibha Ranta: 'यह फिल्म अब एक इमोशन बन चुकी है', 'लापता लेडीज' के लिए बोलीं प्रतिभा रांटा