फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junaid Khan: जुनैद खान की दूसरी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, 'लव टुडे' के हिंदी रीमेक के नाम से उठा पर्दा

Mon, 03 Jun 2024 05:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जुनैद खान फिल्म महाराज के बाद तमिल फिल्म लव टुडे के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर भी अहम भूमिका में दिखेंगी। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही फिल्म महाराज से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म के बाद वे तमिल फिल्म लव टुडे के रीमेक में नजर आएंगे। साल 2022 की सबसे बड़ी हिट इस तमिल फिल्म के रीमेक की चर्चा फिल्मी गलियारों में लंबे समय से चल रही है। 
विज्ञापन

Amazon Prime Video: दैहिक संबंधों के दृश्य में बच्चा दिखाने पर कार्रवाई, प्राइम वीडियो को हटानी पड़ी ये फिल्म

फिल्म के नाम का हुआ खुलासा
इस फिल्म में उनके साथ द आर्चीज में काम कर चुकी अभिनेत्री खुशी कपूर दिखेंगी। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का नाम लवयापा रखा गया है। इसका निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्म बना चुके निर्देशक अद्वैत चंदन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुंबई में चल रही शूटिंग
फिल्म के नाम से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसमें 'लव' और 'स्यापा' का संजोयन लोगों को देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में जुनैद और खुशी प्यार में डूबे हुए युवा जोड़े के रूप में नजर आएंगे।  फैंटम स्टूडियो और एजीएस एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित फिल्म लवयापा की शूटिंग कथित तौर पर 27 मई को शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में इसका फिल्मांकन मुंबई के मीरा रोड पर हो रहा है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो निर्माता मानसून के आने से दो सप्ताह पहले आउटडोर शूटिंग पूरी करना चाहते हैं।

लव टुडे ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर की थी कमाई
वहीं, जुनैद खान की डेब्यू फिल्म की बात करें तो वह वाईआरएफ की महाराज के साथ बतौर एक्टर अपनी पारी की शरुआत करने जा रहे हैं। यह फिल्म 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। उनके पास साल 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक भी है। दूसरी ओर,आर्चीज के बाद खुशी कपूर ने दूसरी फिल्म नादानियां की शूटिंग पूरी कर ली है। ओरिजिनल लव टुडे का निर्देशन प्रदीप रंगनाथन ने किया था, जिन्होंने इवाना के साथ मुख्य भूमिका भी निभाई थी। यह फिल्म नवंबर 2022 में रिलीज हुई थी।10 करोड़ से कम के बजट बनी इस फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। 
T Series: टी सीरीज ने खोया दुनिया भर में नंबर वन यूट्यूब चैनल का ताज, इस अमेरिकन यूट्यूबर ने दिया जोर का धक्का
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें