फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ का पहला लुक आया सामने, इस अंदाज में दिखे मेधा शंकर और अविनाश तिवारी; रिलीज डेट भी जारी

Thu, 12 Feb 2026 07:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ginny Wedss Sunny 2 First Look: मेधा शंकर और अविनाश तिवारी की आगामी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ का पहला पोस्टर सामने आया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म…
विज्ञापन
गिन्नी वेड्स सन्नी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@zeestudiosofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ से सुर्खियां बटोरने वाली मेधा शंकर अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने को तैयार हैं। इस बार वो ‘लैला मजनू’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगी। मेधा शंकर और अविनाश तिवारी की नई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ का पहला लुक आज सामने आ गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

24 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

मेकर्स ने फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ का पहला पोस्टर आज सोशल मीडिया पर जारी किया है। पोस्टर में अविनाश तिवारी पहलवान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वो कसरत करते हुए पुश अप मार रहे हैं। जबकि मेधा शंकर ध्यान की मुद्रा में उनके ऊपर बैठी हैं। लाल साड़ी में मेधा शंकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। जबकि अविनाश तिवारी कुश्ती के कपड़ों में शर्टलेस नजर आ रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘गिन्नी और सन्नी वापस आ गए हैं। रिश्ता तय है, बस इस बार थोड़ा सा ट्विस्ट है।’ इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


‘गिन्नी वेड्स सन्नी’ का सीक्वल है फिल्म
विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत झा ने किया है। फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यह फिल्म साल 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की ‘गिन्नी वेड्स सन्नी’ का सीक्वल है। हालांकि, इस बार फिल्म की प्रमुख कास्ट बदल गई है। जबकि पोस्टर देखकर मालूम होता है कि फिल्म की कहानी भी इस बार पूरी तरह से अलग होने वाली है। देखना ये है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें