फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज बड़जात्या की नई सीरीज ‘संगमरमर’ का टीजर रिलीज, जिम्मेदारी और इंतजार की दिखेगी अनोखी कहानी

Thu, 12 Feb 2026 07:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sangamarmar Teaser: नई वेब सीरीज ‘संगमरमर’ का टीजर आज सामने आया है। जानिए कैसा है राजश्री प्रोडक्शंस के इस नए शो का टीजर…
विज्ञापन
संगमरमर टीजर और सूरज बड़जात्या - फोटो : इंस्टाग्राम-@jiohotstar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत वेब सीरीज ‘संगमरमर’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। यह एक पारिवारिक ड्रामा प्रेम जो कर्तव्य और अटूट रिश्तों की थीम पर आधारित है। जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के टीजर में जानिए क्या है खास?

जिम्मेदारी और इंतजार की कहानी

विज्ञापन

टीजर में एक कपल के बारे में दिखाया गया है, जो एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं और अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। सूरज बड़जात्या की कहानियों की खासियत से प्रेरित, 'संगमरमर' भारतीय परिवारों के आपसी संबंधों और रिश्तों को लंबे समय तक बनाए रखने वाली खामोश ताकत को दिखाती है। जियो हॉटस्टार ने टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘ये कहानी प्यार की नहीं, जिम्मेदारी और इंतजार की है!’
 


 

इन्होंने निभाई प्रमुख भूमिकाएं
विक्रम घई द्वारा निर्देशित इस सीरीज में शीन सविता दास और सौरभ राज जैन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही सीरीज में स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी, फारूक सईद, जया ओझा और अविनाश वधवानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Tu Yaa Main Review: सोशल मीडिया स्टार से सर्वाइवल तक; आदर्श-शनाया की फिल्म करती है इम्प्रेस, कुछ जगह है चूक

ऐसी है कहानी
मेकर्स के मुताबिक, यह कहानी एक महिला के व्यक्तिगत सफर को दर्शाती है। इसमें रोमांस, जिम्मेदारी और समय व दूरी की कसौटी पर खरे उतरने वाले भावनात्मक बंधनों पर जोर दिया गया है। टीजर से पता चलता है कि यह कहानी अनकहे भावों, मौन और प्यार के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सीरीज की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। सीरीज जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें