फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पर दिखा #MeToo का असर, रेप सीन से पहले एक्ट्रेस बोलीं-सबकुछ मेरी मर्जी से

Tue, 16 Oct 2018 06:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
दलीप ताहिल
विज्ञापन

तनुश्री के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड में एक के बाद एक आरोपों की बहार सामने आ गई है। इसके बाद डॉयरेक्टर से लेकर प्रोड्यूसर हर कोई डरा हुआ है। आपको बता दे कि बॉलीवुड में मी टू अभियान का ऐसा असर देखने को मिला कि अब सीनियर्स रेप जैसे सीन की शूटिंग कराने से पहले एक्ट्रेस से लिखित और मौखिक बयान ले रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला नेहा दुबोलिया और दलीप ताहिल का सामने आया है। आपको बता दें कि कि नेहा दुबोलिया और दिलीप ताहिल जल्द ही एक शो में साथ दिखाई देने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें दोनों शो में फिल्माए जाने वाले रेप सीन पर बात कर रहे हैं।

Trending Videos

दलीप ताहिल
नेहा वीडियो में कह रही हैं कि, यह सीन मैं मेरी मर्जी से कर रही हूं। मैं इस सीन को ताहिल जी के साथ कर रही हूं और करते हुए कंफरटेबल हूं। वह कह रही हैं कि मुझे जिस तरह से सीन के बारे में बताया गया है मैं उसी तरह से उसको शूट कर रही हूं। मैं कुछ भी करने में असहमत नहीं हूं।

रेप सीन को शूट करने के बाद भी दोनों ने अपने बयान को रिकार्ड किया है। नेहा कह रही हैं कि अभी मैंने जो सीन शूट किया है वह बिल्कुल उसी तरह से हुआ जैसे मुझे बताया गया था। वह कह रही हैं कि ताहिल और प्रोडेक्शन के साथ यह मेरा पहला शूट था। मुझे सीन को शूट करते वक्त कोई भी परेशानी नहीं हुई है।
 
विज्ञापन

दलीप ताहिल
वहीं इस वीडियो में ताहिल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि नेहा को सीन के बारे में सब कुछ बता दिया गया है। वह इसको कहने के लिए सहमत हैं जिसके बाद हम उनके साथ शूट कर रहे हैं। सीन की शूटिंग के पहले और बाद में उनके बयान बाकायदा रिकॉर्ड किए जा गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें