फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

##MeToo: एक और सिंगर ने अनु मलिक को यौन शोषण में लपेटा, वकील बोले-ये साजिश है

Thu, 18 Oct 2018 02:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
अन्नू मलिक
विज्ञापन
गायिका सोना महापात्रा के बाद एक और सिंगर श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में मलिक के वकील का बयान सामने आया है। वकील ज़ुल्फीकार मेमन ने कहा है, #MeToo मूवमेंट अब भारत का मूवमेंट बन गया है, इसका प्रयोग उनके क्लाइंट अनु मलिक को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीटीआई को दिए गए एक बयान में मलिक के वकील ज़ुल्फीकार मेमन ने कहा है, मेरे क्लाइंट पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। आरोपी महिला पूरी तरह से झूठ बोल रही है। यह एक तरह से मलिक के खिलाफ साजिश है। वकील का कहना है कि मलिक पूरी तरह से हैशटैग मी टू अभियान के साथ हैं, लेकिन जिस तरह से इसका गलत उपयोग किया जा रहा है। वह बिल्कुल भी सही नही हैं।

anu malik
म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर गायिका सोना महापात्रा के बाद गायिका श्वेता पंडित ने भी आरोप लगाए हैं। श्वेता ने ट्विटर पर लिखा कि कैसे मलिक ने उनसे काम देने के बाद ‘किस’ की मांग की थी।  श्वेता ने लिखा कि मलिक यौन शिकारी हैं। उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार उस वक्त किया जब वह हिंदी संगीत इंडस्ट्री में नई-नई थी। बात वर्ष 2001 की है। वह फिल्म मोहब्बतें से बतौर सिंगर लांच हुई थी।

अनु मलिक ने उन्हें अंधेरी के एंपायर स्टूडियो में बुलाया था। वहां उन्होंने बिना म्यूजिक के गाना गाने को कहा। उस समय मैंने हर दिल जो प्यार करेगा, गाना गया। इसके बाद मलिक ने कहा कि वह मुझे यह गाना सुनिधि और शान के साथ देंगे लेकिन इसके लिए मुझे उन्हें अभी किस करना होगा। श्वेता ने लिखा कि यह सुनकर सदमा लगा। उस वक्त वह मात्र 15 साल की थी और स्कूल जाती थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी।
विज्ञापन

anu malik
गायिका ने लिखा कि इतना ही नहीं अनु मलिक मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे। क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है। वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रही। उन्हें यकीन है कि अनु मलिक ने कई का शोषण किया गया होगा। वह उनसे भी सामने आकर अपनी कहानी साझा करने की अपील करती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें