फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Stan: एमसी स्टैन ने सानिया मिर्जा के आखिरी मैच में दी लाइव परफॉर्मेंस, टेनिस प्लेयर ने खुश होकर लगाया गले

Sun, 05 Mar 2023 07:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का आज आखिरी मैच हैदराबाद में था। मैच शुरू होने एमसी स्टैन ने सानिया से मुलाकात की। इस दौरान सानिया ने उनका गले लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा, एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का आज यानी 5 मार्च 2023 को आखिरी मैच हैदराबाद में था। उन्होंने कुछ समय पहले संन्यास ले लिया था और आज उनका फेयरवेल मैच  था। इस मैच में बी टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे। इस मैच में 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन ने भी शिरकत की। सानिया के साथ स्टैन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

सानिया मिर्जा, एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया
मैच शुरू होने से पहले एमसी स्टैन ने सानिया से मुलाकात की। इस दौरान सानिया ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। वहीं बात करें रैपर के लुक की तो वह ऑल ब्लैक में काफी कूल लग रहे थे। वहीं, सानिया टेनिस ड्रेस के आउटफिट में नजर आईं। इसके बाद एमसी ने अपने फैंस के साथ भी फोटो खींचवाईं। फिर, सानिया के साथ वह ग्राउंड के अंदर चले गए।
Farishta Trailer: होली पर रिलीज हो रही खेसारी की फिल्म ‘फरिश्ता’, पागल के किरदार में आएंगे नजर

सानिया मिर्जा, एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया ने पहले एमसी स्टैन को गले लगाया और फिर दोनों एक दूसरे से बात भी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें एमसी स्टैन को सानिया के साथ मैदान पर देखा जा सकता है। स्टैन ने स्टेडियम में सानिया के आखिरी मैच के लिए परफॉर्मेंस भी दी।
 

Sunny Deol: आप सनी देओल जैसे लगते हैं...'गदर 2' के अभिनेता से बोला किसान, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
विज्ञापन

एमसी स्टैन - फोटो : social media
एमसी स्टैन इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड के कई सितारों को भी पीछे छोड़ दिया। महज 23 साल की उम्र में रैप की दुनिया में नाम कमाया। एमसी स्टैन ने अपने रैप और स्टाइल से फैंस के साथ साथ कई सितारों को भी अपना दीवाना बना लिया है।

Akshay Kumar: 'ऊं अंटावा' गाने पर डांस करके ट्रोल हुए नोरा-अक्षय, यूजर्स बोले- सामंथा का कोई मुकाबला नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें