बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है। वह पुणे के रहने वाले हैं। बचपन से ही स्टेन का ध्यान पढ़ाई में कम गानों में ज्यादा ध्यान रहता था। स्टैन ने मात्रा 12 साल की उम्र से कव्वाली गाने से शुरुआत की थी। वह मशहूर रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म कर चुके हैं।
एक समय ऐसा भी था जब स्टैन के पास पैसे भी नहीं थे और उन्हें सड़कों पर रातें गुजारनी पड़ीं। एमसी स्टैन ने हिम्मत नहीं हारी और 'फर्श से अर्श' तक पहुंचे। एमसी स्टैन ने अपने गानों के जरिए अपनी जिंदगी की कहानी बताई और लोगों का नजरिया बदला। इसके बाद उन्होंने 'अस्तगफिरुल्लाह' गाना रिलीज किया था। इस गाने में उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई थी। एमसी स्टैन ने वैसे तो कई गाने गाए हैं, लेकिन उन्हें 'वाटा' गाने से पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसे यूट्यूब पर करीब 21 मिलियन व्यूज मिले थे। एमसी स्टैन को इंडिया का Tupac कहा जाता है।
बता दें कि एमसी स्टैन हिप-हॉप इंडस्ट्री में जाना-माना नाम बन चुके हैं। हिप-हॉप में आने से पहले वह बीट बॉक्सिंग और B-boying करते थे। एमसी स्टैन सिर्फ 23 साल के हैं और इतनी कम उम्र में ही वह काफी पैसा कमा रहे हैं। एमसी स्टैन ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 3-4 साल के अंदर ही इतना नाम और रुपया-पैसा कमाया है। एमसी स्टैन की नेट वर्थ 50 लाख के आसपास है। वह हर महीने अपने गानों और यूट्यूब व कॉन्सर्ट से लाखों रुपये कमाते हैं।
यह भी पढ़ें: पठान ने 19वें दिन फिर दिखाया कमाल, 500 करोड़ से महज इतनी दूर है फिल्म