मसाबा ने अपने हालिया साक्षात्कार में कहा कि एक 'हैंड्स-ऑन पैरेंट' बनना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ खुद ही किया है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ चीजों में सही रहूंगी, कुछ चीजों में गलत रहूंगी, लेकिन हर दिन कुछ नया सीखूंगी।
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। मसाबा के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। अभिनेत्री से डिजाइनर बनी मसाबा इसी साल अक्तूबर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। अब हाल ही में, मसाबा ने मां बनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही बताया है कि वह अपनी मां नीना गुप्ता से कितनी सहायता लेने वाली हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
मां पर बच्चे का दबाव नहीं डालना चाहतीं मसाबा
मसाबा ने ईटाइम्स के साथ अपने हालिया साक्षात्कार में कहा कि एक 'हैंड्स-ऑन पैरेंट' बनना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ खुद ही किया है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ चीजों में सही रहूंगी, कुछ चीजों में गलत रहूंगी, लेकिन हर दिन कुछ नया सीखूंगी। मसाबा गुप्ता ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरी मां पर मेरे बच्चे का कोई भी दबाव हो। न ही मैं चाहती हूं कि वह हमेशा बच्चे के आसपास हों क्योंकि उनकी अपनी जिंदगी है।
मसाबा ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी को काफी साधारण तरीके से जिया है और यही शिक्षा उन्हें अपनी मां नीना गुप्ता से भी मिलती है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे की परवरिश किसी भी लग्जरी संसाधन पर निर्भर नहीं करती है। मसाबा ने कहा एक अच्छी परवरिश इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास जो है, उसमें आप कितने अच्छे तरीके से अपना जीवन बिता सकते हैं।
विज्ञापन
हमें हर परिस्थिति में रहना आना चाहिए
मां बनने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मसाबा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कैसी मां बनेंगी, लेकिन वह किसी की न तो मदद लेंगी, न ही सलाह। वह पुराने समय की परवरिश के तरीके पर बहुत विश्वास करती हैं। मसाबा ने कहा कि उनके पति सत्यदीप की सिविल सेवकों के परिवार में परवरिश हुई है, जहां उन्होंने बहुत ही आम जिंदगी गुजारी है। सबसे खास बात है कि हम दोनों को किसी भी परिस्थिति में रहना आता है, जो कि हम अपने बच्चे को भी सिखाएंगे।