हिंदी सिनेमा की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहा रही हैं, लेकिन एकदम फिट दिखने वाली तारा सुतारिया जिम में कदम भी नहीं रखती हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपनी शुरुआत करने वाली तारा की कोई सिनेमाई पृष्ठभूमि नहीं है। इसके बावजूद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के बारे में अच्छी समझ है। अभिनेत्री ने हाल ही में दावा किया कि वह शो बिजनेस के दबाव में नहीं आती हैं।
तारा बताती हैं कि वह डाइटिंग से ज्यादा अनुशासन में भरोसा रखती हैं। वह कहती हैं, 'मैं कसरत नहीं करती या जिम नहीं जाती। मैं बचपन से ऐसे ही रही हूं। मैंने हमेशा वही किया है, जो मैं करना चाहती थी। मैं जिम जाने के दबाव में या उस तरह का शरीर रखने में भरोसा नहीं रखती, जिसकी लोग आपसे अपेक्षा करते हैं।'
तारा कहती हैं, 'मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी पाचन क्रिया बहुत अच्छी है, इसलिए मैं सब कुछ खाती हूं और मैं कोई डाइट फॉलो नहीं करती हूं। मैं एक साधारण पृष्ठभूमि से हूं और मैं अपने काम में बहुत पेशेवर हूं। मुझे पता है कि क्या सही है और क्या नहीं। इसलिए आप अनुशासन में रहिए और आप जानते हैं कि आप सही कर रहे हैं या गलत। क्योंकि वह खुद आपके लिए है।'
तारा ने बताया कि उसका पसंदीदा भोजन बिरयानी है। उन्हें बिरयानी खाने में बहुत मजा आता है, लेकिन शूटिंग के दौरान वह इससे दूर रहती हैं। उन्होंने खुलासा किया कि जब वह शूटिंग कर रही होती हैं, तो बहुत अधिक चावल खाने से बचती हैं। तारा सुतारिया ने कहा कि सफेद चीनी और चावल के लिए वह मना करती हैं जब वह कैमरे के सामने हैं। क्योंकि यह चीजें उन्हें मोटा करती हैं। वह शूट से पहले या फिल्म के सेट पर सिर्फ स्वस्थ खाना खाने की कोशिश करती हैं।