इस कैंपेन का वीडियो साझा करते हुए मारिया ने लिखा, 'ये एक भारतीय डिजाइनर हैं, शूटिंग पाकिस्तान में हो रही है। वाह, अगर ये पाकिस्तान में हो सकता है तो क्या हम लोगों को आजादी नहीं मिलनी चाहिए भारत में शूटिंग करने की? क्या बतौर इंडस्ट्री का सदस्य होने के नाते हम लोगों को भी उसी तरह प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए जैसे भारत देता है? क्रिएटर्स और डिजाइनर्स को अपने देश में आने दे रहे हैं, क्या एक तरफा संबंध रखना ठीक होगा? इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब हमारे प्रधानमंत्री के कश्मीर के डायरेक्टिव्स का क्या हुआ?
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि पाकिस्तानी कलाकार भारत में काम करने के लिए नहीं आ सकते। उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिलेगी। उस समय पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान फिल्म कंपेनियन को इंटरव्यू देने के लिए भारत आना चाहती थीं, लेकिन इसी वजह से नहीं आ पाईं थीं।महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने पाकिस्तान से आने वाले कलाकारों पर बैन लगाया हुआ है।