फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: टी सीरीज की गिरती साख में एक कील और ठोंकने वाला गाना है 'कोका कोला तू'

Mon, 04 Feb 2019 03:30 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kartik Aaryan and Kriti Sanon - फोटो : youtube
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू – कोका कोला (गाना)
विज्ञापन

कलाकार – टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़ (गायक)। टोनी कक्कड़, मेलो डी (गीतकार)। यंग देसी (रैपर)। तनिष्क बागची (म्यूजिक रिक्रिएशन)
यूट्यूब चैनल – टी सीरीज


अब जबकि ज्यादातर गायक अपने ओरीजनल गाने या तो खुद रिलीज कर रहे हैं या फिर गाना और सावन जैसे म्यूजिक ऐप्स पर शुरू हुए ओरीजनल्स पर रिलीज कर रहे हैं, म्यूजिक कंपनियों के पास सिवाय अपने पुराने गाने या दूसरों के पहले गाए जा चुके गानों को रीमिक्स और रिक्रिएट करने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

साल भर पहले पंजाबी पॉप के तौर पर रिलीज हुए टोनी कक्कड़ के गाने कोका कोला तू को टी सीरीज म्यूजिक कंपनी ने सोमवार को फिल्म लुकाछिपी का गाना बनाकर रिलीज तो कर दिया, लेकिन इससे न तो फिल्म को कुछ हासिल होता दिख रहा है और न ही गाना बनाने वालों को। हां, नया गाना समझकर इसे क्लिक करने वाले पूरा गाना सुनकर ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


तनिष्क बागची पर पूरी तरह पहले हिट हो चुके गानों को रीमिक्स करने या फिर उन्हें कुछ नई बीट्स, ऑटो ट्यूनर और कुछ नई रिदम डालकर रिक्रिएट करने वाले संगीतकार का लगा ठप्पा पक्का हो चुका है। गाने के बोल बेतुके हैं। लड़कियों को कोला कोला से लेकर शराब तक बताते ऐसे गानों से ही मोबाइल जनरेशन को हुक लाइन मिलती है और फिर इसका जहां तहां किसी अलग ही संदर्भ में इस्तेमाल होने लगता है।
विज्ञापन


टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि संगीत के सुधी श्रोताओं को सस्ते में संगीत उपलब्ध कराने की शुरू की गई उनकी मुहिम एक दिन इतनी सस्ती दिखने लगेगी। कोका कोला तू टी सीरीज की गिरती साख में एक कील और ठोंकने वाला गाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें