फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 वर्षीय लड़की को एक्टर ने जबरन पहनाई बिकिनी, फोटोशूट के नाम पर की छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2019 07:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मंदार कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मराठी एक्टर और डायरेक्टर मंदार कुलकर्णी को 17 वर्षीय एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में  पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि फोटोशूट के नाम पर अभिनेता ने लड़की को बिकनी पहनने के लिए मजबूर किया और उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंदार को डेक्कन जिमखाना पुलिस ने 23 अगस्त को गिरफ्तार किया था। मंदार कुछ फिल्मों सहित कुछ विज्ञापनों में काम कर चुका है। इसके साथ ही वो खुद की एक एक्टिंग वर्कशॉप भी चलाता है। पीड़िता से मंदार ऐसी ही एक वर्कशॉप में मिला था। जिसके बाद उसने पीड़िता से बातचीत शुरू की और धीरे धीरे अपने जाल में फंसाया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मंदार ने उसे एक टीवी शो के लिए कास्ट करने की बात कहकर 16 अगस्त को अपने घर बुलाया। जब पीड़िता उसके घर पहुंची तो मंदार ने उसे कुछ कपड़े पहनने को दिए और कहा कि वो इन कपड़ों को पहनकर आए ताकि उसका फोटोशूट किया जा सके। वहीं कुछ अलग अलग कपड़े देने के बाद आखिर में मंदार ने उसे बिकिनी दी और पहन कर आने के लिए कहा। बिकिनी देख पीड़िता थोड़ी सकुचाई लेकिन मंदार के मजबूर करने पर वो बिकिनी पहनने को तैयार हो गई। मंदार ने पीड़िता के कई सारे बिकिनी फोटो क्लिक किए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 
विज्ञापन


मंदार से घर से खुद को बचाकर भागी पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुनाई जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंदार को धारा 354 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें