फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयोगिता के किरदार के लिए मानुषी को मिली खास नसीहत, फिल्म के सेट पर इसलिए साथ रखती हैं स्लेट

Tue, 25 Feb 2020 07:34 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Manushi Chhillar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन
पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म 'पृथ्वीराज' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने महान राजा पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है। वहीं मानुषी उनके साथ राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने एक खास तस्वीर फिल्म के सेट से साझा करते हुए संकेत दिया कि उनका यह किरदार परदे पर काफी दमदार नजर आने वाला है। सामने आई उनकी तस्वीर में वह एक छोटे सी तख्ती (स्लेट) के साथ नजर आ रही हैं जिसपर राजकुमारी संयोगिता का स्केच बना हुआ है और लिखा है, 'संयोगिता, शेरनी की तरह दहाड़ो।'
विज्ञापन


इस बारे में मानुषी कहती हैं, 'पिछले कुछ समय से मुझे जब भी मौका मिलता है मैं डूडलिंग (तख्ती पर रेखाएं खींचना) शुरू कर करती हूं। इसके जरिए मैं अपना रचनात्मक पक्ष तलाशने की कोशिश करती हूं। मैं एक सुंदर ब्लैकबोर्ड के साथ यात्रा करती हूं और सेट पर ब्रेक के समय में चाक से इस पर कुछ न कुछ बनाना पसंद करती हूं। मुझे यह करना अच्छा लगता है। कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्देशक ने एक मुलाकात के दौरान मुझसे कहा कि याद रखो कि तुम राजकुमारी संयोगिता हो और तुम्हें शेरनी की तरह दहाड़ना चाहिए। उनकी यह बात मेरे मन में बस गई। सेट पर मैंने इन बातों को जीना शुरू कर दिया। यह एक बहुत शक्तिशाली लीक है और ये राजकुमारी संयोगिता की भावना, साहस और बहादुरी को दर्शाती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें