फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी मीडियम में इरफान-दीपक में दिखेगा टॉम एंड जेरी सा रिश्ता, निर्देशक ने की ‘ब्रोमांस’ की तारीफ

Tue, 25 Feb 2020 07:34 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
angrezi medium - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

मैडॉक फिल्म्स की होली के तुरंत बाद रिलीज होने जा रही फिल्म अंग्रेजी मीडियम के ट्रेलर के बाद से ही लोगों में इसे लेकर उत्सुकता जागने लगी है। महीनों बाद इरफान खान को परदे पर देखने की बेताबी भी है। लेकिन, लोगों को असल दिलचस्पी ये जानने में हो रही है कि आखिर इरफान और दमदार कलाकार दीपक डोबरियाल का ब्रोमांस (दोस्तों या भाइयों के बीच का अलहदा रिश्ता) क्या रंग खिलाने वाला है।

विज्ञापन


फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों तेजी से चल रहा है और जिन लोगों ने फिल्म के रशेज देखे हैं, वे बताते हैं कि फिल्म में इरफान खान और दीपक डोबरिया बिल्कुल टॉम और जेरी की तरह लड़ते रहते हैं, हां, कोई तीसरा उनका फायदा नहीं उठा सकता। दोनों जब भी परदे पर साथ दिखेंगे, अंग्रेजी मीडियम का पूरा मीडियम बदलकर कॉमेडी मीडियम हो जाने वाला है। दोनों का रिश्ता कुछ कुछ ऐसा है जैसा घर पर आपस में भाइयों का होता है। फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया इस बारे में पूछने पर बताते हैं, “इरफान और दीपक के रिश्तों का असली रंग होली के हुड़दंग जैसा ही है। इससे जितना भागने की कोशिश करो, ये उतना ही आपको अपने आगोश में और गहराई से ले लेता है।”

बड़े परदे पर तनु वेड्स मनु के पप्पी के तौर पर अपना अलग ही प्रशंसक वर्ग बना चुके पौड़ी, उत्तराखंड के दीपक डोबरियाल से इस बारे में पूछो तो उनका चेहरा इरफान का नाम सुनते ही चमक उठता है। वह कहते हैं, “अपने करियर में शायद ही दूसरा कोई साथी कलाकार इतना सहज मिला हो। इरफान चलते फिरते संस्थान हैं। कैमरे के सामने वह साथी कलाकारों को बहुत सहारा देते हैं और मुझे भी उनके साथ शूटिंग के दौरान अपनी लाइनें अपने आप बनाने में बहुत मजा आया। हम दोनों के रिश्ते निजी जिंदगी में भी काफी ऊर्जा वाले रहे हैं और ये आपको फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी नजर आएगा।” फिल्म अंग्रेजी मीडियम एक पिता के अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए की जाने वाली तिकड़मों की कहानी है। फिल्म में इन दोनों के अलावा करीना कपूर, राधिका मदान, डिंपल कपाड़िया आदि भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीवी दर्शकों पर गीता कपूर ने लगाई सबसे बड़ी तोहमत, रियलिटी शोज के जजों को दी क्लीन चिट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें