मनोज बाजपेयी कुछ दिनों पहले लंदन में सिरदर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। हाल ही में मनोज ने मीडिया से बात की है। मनोज ने कहा कि वो ठीक हैं और यहां काम करने के लिए आए हैं। बुधवार को खबर आई थी कि मनोज को बार-बार सिरदर्द की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'अय्यारी' की शूटिंग के लिए मनोज लंदन में हैं। बताया जा रहा है कि उनके सिर में लंबे समय से काफी दर्द था जो ठीक नहीं हो रहा था। डाक्टर्स ने आशंका जताई थी कि कोई गंभीर बीमारी तो नहीं हैं।
इसके बाद उनकी अस्पताल में सभी जरूरी जांच की गई और अब बताया जा रहा है कि सब ठीक है। इतना ही नहीं मनोज बाजपेयी ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि वो काम पर वापसी करने वाले है।
आपको बताते चले कि 'अय्यारी' में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।