फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी करेंगे भाजपा सांसद, सजाएंगे 'पान भंडार', नया खुलासा

Sun, 05 Aug 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी लंबे समय बाद फिर से परदे पर वापसी करते को तैयार हैं। पता हो कि उनकी बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म ‘यादव पान भंडार’ काफी समय से सुर्खियों में है। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड मनोज तिवारी की इस फिल्म को  U/A सर्टिफिकेट दिया है। इस फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘यादव पान भंडार’ में मनोज तिवारी के साथ एक्ट्रेस गुंजन पंत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

इस फिल्म के निर्माता जितेश दुबे और पायल दुबे हैं, जबकि इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार ने किया है। ‘यादव पान भंडार’ में मनोज तिवारी और गुंजन पंत के अलावा संजय पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, सी.पी.भट्ट, नीलिमा सिंह, रीना रानी, विनोद मिश्रा, बालगोविंद बंजारा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि मनोज तिवारी आखिरी बार फिल्म 'गोबर सिंह' में दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें