मनोज पाहवा-शाहरुख खान-आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुझे गाली देने पर मजबूर किया
इस दौरान एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए मनोज पाहवा ने बताया कि कभी-कभी मैं आपत्ति करता था, लेकिन वो कहते थे, ‘अच्छा लगेगा सर!’ उन्होंने मुझे इतना गाली देने पर मजबूर किया कि मुझे असहज महसूस होने लगा। आर्यन ने मुझसे कहा, ‘सर आपके मुंह से गाली अच्छी लगती है।’ एक अभिनेता के तौर पर मैं सिर्फ सुझाव दे सकता हूं। अंतिम फैसला हमेशा निर्देशक का ही होता है। जिस तरह से आर्यन ने शो बनाया, उससे मैं बहुत खुश हूं। यह शानदार रहा और बेहद लोकप्रिय हुआ। उन्होंने हमें पूरा भुगतान किया और हमारा बहुत सम्मान किया। शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए मनोज ने कहा कि शाहरुख सर सेट पर बेहद दयालु थे। वो अक्सर कहते थे, ‘मन्नत चलें, दारू पीते हैं’।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आए अनुभव सिन्हा; दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू
काफी पसंद किया गया ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’
पिछले साल रिलीज हुए 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को काफी पसंद किया गया। यही नहीं कई हफ्तों टॉप पर रहने के बाद यह शो नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बना। इस सीरीज में मनोज पाहवा ने लक्ष्य लालवानी के चाचा का किरदार निभाया था। शो में मनोज पाहवा के अलावा लक्ष्य लालवानी, आन्या सिंह, राघव जुयाल और बॉबी देओल प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इस शो में शाहरुख-सलमान से लेकर इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स का कैमियो है।