फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 पार की उम्र में भी नए सितारों को टक्कर दे रहे ये दिग्गज अभिनेता, फिटनेस में आगे और अदाकारी में भी है दम

Wed, 04 Feb 2026 05:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

B-Town: 'उम्र तो महज एक नंबर है'! अक्सर यह कहा जाता है। यानी सक्रियता और काम के प्रति जुनून हो तो उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती। बॉलीवुड में कई सितारे इसे साबित भी कर रहे हैं। जानिए...
विज्ञापन
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्र में मत जाइए जनाब, वह तो एक नंबर है! बॉलीवुड में कई दिग्गज सितारे यह साबित कर रहे हैं। 60 पार की उम्र में वे न सिर्फ फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, बल्कि दमदार एक्शन से दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। स्क्रीन पर उनकी दमदार उपस्थिति है, तभी तो फिल्में भी 300 करोड़ क्लब में शामिल हो रही हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल
सबसे पहले बात करते हैं सनी देओल की, जो इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर छाए हुए हैं। 23 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 288.28  करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। दुनियाभर में इसकी कमाई 350 करोड़ रुपये पार हो चुकी है। 68 वर्ष की उम्र में सनी देओल अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'इक्का' का एलान हुआ है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें वे वकील के किरदार में नजर आएंगे। उनका मुकाबला अक्षय खन्ना से होगा।
 

संजय मिश्रा-नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा
अभिनेता संजय मिश्रा और नीना गुप्ता आगामी फिल्म 'वध 2' में नजर आएंगे। नीना गुप्ता 66 वर्ष की हैं। संजय मिश्रा 62 वर्ष के हैं। 60 पार की इस उम्र में दोनों सितारों का जलवा कायम है। बीते दिनों इनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं, जिनमें इनका शानदार अंदाज देखने को मिला। दोनों सितारों को एक के बाद एक प्रोजेक्ट भी मिल रहे हैं। नीना गुप्ता की सीरीज 'चुंबक' का हाल ही में एलान हुआ है। वहीं, संजय मिश्रा आगामी फिल्म 'कर्तव्य' में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे।

अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर
अभिनेता 70 वर्ष की उम्र में भी बेहद सक्रिय हैं। वे शारीरिक रूप से काफी फिट हैं। इसके अलावा अपनी अदाकारी का भी दमखम दिखा रहे हैं। बीते वर्ष उन्होंने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के जरिए निर्देशन में कमबैक किया था। उनकी आगामी फिल्म 'खोसला का घोसला 2' है।

अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anilskapoor
अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 69 वर्ष की उम्र में वे भी अदाकारी का कमाल दिखा रहे हैं। उनकी उम्र को लेकर कहा भी जाता है कि यह रिवर्स गियर में है। एक्टर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर हंसल मेहता द्वारा निर्देशित सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में नजर आएंगे। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है। इसमें उनके साथ विजय वर्मा दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

सुनील शेट्टी - फोटो : एक्स
सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी 64 वर्ष की आ'यु में नए और युवा अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वे 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे। इसके अलावा 'वेलकम टू द जंगल' भी उनकी झोली में है, जो इस साल रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें