फिल्म मेैं सीता हरण सीन के पीछे के सीन की बताई असल सच्चाई
‘आदिपुरुष’ के हालिया रिलीज ट्रेलर में दिखाया गया है कि गया है कि रावण सीता मां को बिना हाथ लगाए ही हरण कर के ले जाता है। इस सीन के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ओम राउत को ट्रोल करने लगे और उनके फिल्म की तुलना रामानंद सागर की रामायण के सीता हरण सीन से करने लगे। अब ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है और यूजर्स के सवालों के जवाब दिए हैं।
Hritik Roshan: ऋतिक ने एक्सरसाइज करते हुए शेयर किया फोटो, दिया मजेदार कैप्शन, ग्रीकगॉड से तुलना कर रहे फैंस
वीडियो साझा कर मनोज मुंतशिर ने दिया जवाब
हाल ही में, ‘आदिपुरुष’ के लेखक मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो जारी करते हुए यूजर्स के इस सवाल का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के इस सीन का लॉजिक समझाया है। मनोज ने कहा कि सीता से पहले रावण ने अपनी बहू रंभा को अपने हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद रंभा ने रावण को श्राप दे दिया था कि अगर अब उसने किसी भी औरत को बिना उसकी मर्जी के हाथ लगाया तो उसके दसों सिर टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। यह कारण है कि रावण ने सीता का बिना हाथ लगाए ही हरण कर लिया था।
KKK 13: खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर शिव ठाकरे से मिलने पहुंचे अब्दु रोजिक, दोनों दोस्तों ने जमकर की मस्ती
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। 'आदिपुरुष' में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्रीराम और कृति सेनन ने माता सीता का रोल निभाया है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।