रविवार को होगी प्रार्थना सभा आयोजित
गोस्वामी परिवार की तरफ से एक्टर की प्रार्थना सभा को लेकर जानकारी दी गई है। प्रार्थना सभा का आयोजन रविवार 06 अप्रैल 2025 रविवार को मुंबई के जुहू स्थित जे. डब्ल्यू मैरियट होटल में शाम चार से छह बजे के बीच किया जाएगा।
परिवार ने किया भावुक पोस्ट
अभिनेता के परिवार ने जानकारी दी है, 'बेहद दुखी और भारी मन के साथ हमें अपने प्रिय मनोज कुमार जी (श्री हरिकृष्णन गोस्वामी) के निधन की सूचना देनी पड़ रही है। 24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार का 04 अप्रैल, 2025 को निधन हो गया। उन्होंने अपने उत्साह, दूरदर्शिता और सिनेमाई कौशल से राष्ट्र और हम सभी को गौरवान्वित किया'। आगे लिखा है, 'दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन रविवार 06 अप्रैल 2025 रविवार को मुंबई के जुहू स्थित जे. डब्ल्यू मैरियट होटल में शाम चार से छह बजे के बीच किया जाएगा'।
Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ विदाई; अमिताभ समेत कई सितारे पहुंचे
मां को संभालते कुणाल गोस्वामी
- फोटो : इंस्टाग्राम
फूट-फूटकर रोईं पत्नी शशि गोस्वामी
मनोज कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शशि गोस्वामी, दो बेटे कुणाल गोस्वामी और विशाल गोस्वामी हैं। एक्टर को अंतिम विदाई देते वक्त शशि गोस्वामी फूट-फूटकर रोईं। दिग्गज कलाकार के अंतिम संस्कार में फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे। उनके अलावा सलीम खान, रजा मुराद, प्रेम चोपड़ा, अनु मलिक, सुभाष घई, राजपाल यादव और जायद खान सहित कई चर्चित सितारे भी नजर आए।
Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अमिताभ-प्रेम चोपड़ा ने साझा की सुनहरी यादें