फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Kumar Prayer Meeting: इस दिन होगी मनोज कुमार की प्रार्थना सभा, भावुक पोस्ट के साथ परिवार ने दी सूचना

Sat, 05 Apr 2025 02:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Manoj Kumar: दिग्गज अभिनेता और निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार आज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अब एक्टर की प्रार्थना सभा होगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई एवं पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मनोज कुमार दुनिया को अलविदा कह गए हैं। कल शुक्रवार 04 मार्च को 87 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। आज शनिवार को अभिनेता को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एक्टर का अंतिम संस्कार जुहू के पवनहंस श्मशान घाट में किया गया। तमाम फिल्मी हस्तियां उनके अंतिम संस्कार में पहुंचीं। अब परिवार मनोज कुमार की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन करने वाला है। इसे लेकर परिवार की तरफ से जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार को होगी प्रार्थना सभा आयोजित
गोस्वामी परिवार की तरफ से एक्टर की प्रार्थना सभा को लेकर जानकारी दी गई है। प्रार्थना सभा का आयोजन रविवार 06 अप्रैल 2025 रविवार को मुंबई के जुहू स्थित जे. डब्ल्यू मैरियट होटल में शाम चार से छह बजे के बीच किया जाएगा। 

परिवार ने किया भावुक पोस्ट
अभिनेता के परिवार ने जानकारी दी है, 'बेहद दुखी और भारी मन के साथ हमें अपने प्रिय मनोज कुमार जी (श्री हरिकृष्णन गोस्वामी) के निधन की सूचना देनी पड़ रही है। 24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार का 04 अप्रैल, 2025 को निधन हो गया। उन्होंने अपने उत्साह, दूरदर्शिता और सिनेमाई कौशल से राष्ट्र और हम सभी को गौरवान्वित किया'। आगे लिखा है, 'दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन रविवार 06 अप्रैल 2025 रविवार को मुंबई के जुहू स्थित जे. डब्ल्यू मैरियट होटल में शाम चार से छह बजे के बीच किया जाएगा'।

Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ विदाई; अमिताभ समेत कई सितारे पहुंचे
विज्ञापन

मां को संभालते कुणाल गोस्वामी - फोटो : इंस्टाग्राम
फूट-फूटकर रोईं पत्नी शशि गोस्वामी
मनोज कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शशि गोस्वामी, दो बेटे कुणाल गोस्वामी और विशाल गोस्वामी हैं। एक्टर को अंतिम विदाई देते वक्त शशि गोस्वामी फूट-फूटकर रोईं। दिग्गज कलाकार के अंतिम संस्कार में फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे। उनके अलावा सलीम खान, रजा मुराद, प्रेम चोपड़ा, अनु मलिक, सुभाष घई, राजपाल यादव और जायद खान सहित कई चर्चित सितारे भी नजर आए। 



Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अमिताभ-प्रेम चोपड़ा ने साझा की सुनहरी यादें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें