क्यों साइन की थी फिल्म
एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा, अहमद खान ने सपने में मिलती है गाने को कोरियोग्राफ किया था और जब उन्होंने मुझे इस फिल्म में काम करने आग्रह किया, तो मैंने हां कर दी। जिस वक्त गाना कोरियोग्राफ हुआ तब हम बहुत जवान हुआ करते थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मनोज इस फिल्म को बनाने में मेरी मदद करो, मैं चाहता हूं कि यह फिल्म हिट हो। अब किसी दोस्त का ऐसा कहना ही काफी है, फिर उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी।'
इसे भी पढ़ें- Salman Khan Eid: ईद पर रिलीज हुई सलमान की ये 10 फिल्में, दो रहीं फ्लॉप, अब निगाहें किसी का भाई किसी की जान पर
बागी 2 ने 200 करोड़ कमाए थे
यही वजह रही कि उन्होंने बागी 2 साइन की। अभिनेता ने आगे कहा, बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से हिट हुई और इसने 200 करोड़ रुपये की कमाई की। मुझे नहीं लगता कि मेरी किसी फिल्म ने 200 करोड़ रुपये कमाए होंगे।' बता दें कि बागी टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और टाइगर के अलावा दिशा पाटनी, प्रतीक बब्बर और रणदीप हुड्डा नजर आए थे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर थी और फिल्म में मनोज बाजपेयी विलेन के किरदार में नजर आए थे।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज फैमिली मैन के तीसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज की हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी के साथ सामंथा भी जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आई थीं।