फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, 'गवर्नर' का पोस्टर जारी, जानें कब रिलीज होगी यह फिल्म?

Thu, 23 Apr 2026 01:37 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Bajpayee Film Poster Out: मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' में नजर आने वाले हैं। अब एक्टर के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक से पर्दा उठाया। जानते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी?
 
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मनोज बाजपेयी का 57वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म  'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस करेंगे। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। 
विज्ञापन


पोस्टर को लेकर सस्पेंस 
विपुल शाह द्वारा रिलीज किये गए फिल्म 'गवर्नर' के पोस्टर में काफी सस्पेंस नजर आ रहा है। पहले पोस्टर में एक हरी कुर्सी दिख रही है। जो किसी मंत्रालय या अधिकारिक ऑफिस की लग रही है। इस पोस्टर में फिल्म की कहानी या किरदारों से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही एक लाइन लिखी हुई है। 'ये सिर्फ कुर्सी नहीं.. जिम्मेदारी है।' वहीं फिल्म के दूसरे पोस्टर में मनोज बाजपेयी पीछे से नजर आ रहे हैं। वो फॉर्मल ड्रेस में हैं और उनके हाथों में एक सूटकेस है। इसके साथ ही इस पोस्टर पर भी एक लाइन लिखी हुई है। 'इफ आई फेल..इंडिया फेल' पोस्टर के मुताबिक फिल्म एक लीगल ड्रामा लग रही है। 

मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की  कास्ट 
मेकर्स द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक फिल्म के मुख्य किरदार में मनोज बाजपेयी हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर है। जो एक बार पहले भी इंस्पेक्टर जेंडे नाम की फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। उस फिल्म में भी मनोज बाजपेयी लीड रोल में थे। इन सबके साथ ही चिन्मय कई मराठी फिल्मों में काम कर चुके है। इसके साथ ही फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा के साथ अभिनेत्री मधु भी नजर आएंगी। 
 

 
विज्ञापन

कब होगी रिलीज? 
फिल्म  'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एक राजनीतिक थ्रिलर या ड्रामा होगी। जो शायद एक  राष्ट्रीय संकट के इर्द-गिर्द घूम सकती है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। जावेद अख्तर ने गानों के बोल लिखे हैं वहीं फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें