जी स्टूडियोज की पिछली फिल्म ‘खाली पीली’ इस महीने के पहले हफ्ते में ड्राइव इन सिनेमाघरों के अलावा डायरेक्ट टू होम सर्विस के जरिए रिलीज हो चुकी है। अब इस स्टूडियो ने अपनी अगली फिल्म को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए दीवाली के समय को एकदम उपयुक्त माना है। अभिषेक शर्मा निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि ये फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है और ये एक ऐसे जासूस के बारे में है जिसकी जासूसी की वजह से फिल्म की कहानी चूहा और बिल्ली खेल में बदल जाती है।
पढ़ें: सुशांत केस में करण जौहर समेत सात हस्तियों को नोटिस और बॉलीवुड पर कंगना रणौत का निशाना, पांच खबरें