राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी अपनी इस साल रिलीज होने वाली फिल्म अलीगढ़ से काफी उम्मीदें लगाए हैं क्योंकि ऐसा रोल उन्होंने जीवन में पहले कभी नहीं किया।
वह फिल्म में समलैंगिक प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माता ने हाल में फिल्म के फर्स्ट लुक के तहत मनोज की एक तस्वीर जारी की है, जिसमें वे निराश और परेशान कुर्सी पर बैठे हुए हैं।
निर्देशक हंसल मेहता की इस फिल्म में राजकुमार राव पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माता संदीप सिंह के अनुसार, ‘यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है।
इसकी शूटिंग जारी है और हमें पूरी उम्मीद है कि यह बेहद रोचक कहानी के रूप में हमारे सामने आएगी। सूत्रों के अनुसार मनोज की यह फिल्म काफी बोल्ड होगी।
यह अलीगढ के एक प्रोफेसर के ऊपर आधारित है जो अपने रिटायर्टमेंट से एक हफ्ते पहले होमोसेक्स करते कैमरे में कैद हो जाता है। बताया यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में मनोज के साथ पुरुष कलाकार के लंबे लव मेकिंग सीन भी हैं।