फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमेशा साथ रहेगी मन्ना डे की आवाज'

विज्ञापन
विज्ञापन
मन्ना डे के निधन की ख़बर मिलते ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगी। चंद मिनटों में ही वे ट्विटर ट्रेंड्स में शीर्ष पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ज़्यादातर लोगों ने कहा, 'प्रसिद्ध गायक मन्ना डे नहीं रहे।'

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, "संगीत की दुनिया के दिग्गज मन्ना डे नहीं रहे। उनके गीतों और यादों ने सरोबार कर दिया। विशेषतः मधुशाला के उनके गायन ने।"

पढ़ें, मशहूर गायक मन्ना डे का निधन

अमिताभ बच्चन ने आगे ट्वीट किया, 'काम कर रहा हूं, मन्ना डे की याद में सैट पर काम शुरू करने से पहले एक मिनट का मौन रखूंगा।'

उनकी मौत की ख़बर के चंद मिनट बाद ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, "मन्ना डे के दुखद निधन पर गहरी संवेदना। उनकी आवाज़ और विशेष स्टाइल ने एक समूची पीढ़ी को रोमांचित किया। एक और महान व्यक्तित्व हमें छोड़ गया।"

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'मन्ना डे की मौत की ख़बर सुनकर गहरा दुख हुआ। संगीत और फ़िल्म जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।'
विज्ञापन


भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'मन्ना डे के रूप में हमने एक महान गायक खो दिया। उनकी अमर आवाज़ हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आत्मा शांति में रहे।'

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने मन्ना डे को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गीत 'ऐ मेरे प्यारे वतन' का लिंक पोस्ट किया।

मन्ना डे
मन्ना डे को 1971 में पद्मश्री, 2005 में पद्म भूषण और 2007 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

क्रिकेट कमेंटेटर हर्ष भोगले ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, "सुबह उठते ही इतनी दुखद ख़बर मिली। मन्ना डे नहीं रहे। दुनिया में सुर कम हो गए। उनके बहुत से यादगार गीतों में से एक 'लागा चुनरी में दाग़' गीत हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है।"

फ़िल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट ने ट्वीट किया, "मन्ना डे नहीं रहे। उनकी आवाज़ हमेशा रहेगी।"

वहीं फ़िल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीट किया, "मन्ना डे अब नहीं है। वे एक महान गायक थे। आओ उनके लिए दुआ करें। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। उनका संगीत हज़ारों साल ज़िंदा रहेगा।"

पत्रकार और फ़िल्म निर्माता प्रीतीश नंदी ने ट्वीट किया, 'आपको पता हो कि कोई जल्द ही जाने वाले है, तब भी जब वो वास्तव में चला जाता है तो दिल टूट जाता है। मन्ना डे को श्रद्धांजलि।'

अभिनेत्री शबाना आज़मी ने मन्ना डे को याद करते हुए लिखा, 'मन्ना डे की आवाज़ निराली थी। वे अपने गीतों, 'ऐं मेरी ज़ोहरा ज़बीं', 'दिल का हाल सुने दिलवाला' और 'पूछा ना कैसे मैंने कैसे' के ज़रिए ज़िंदा रहेंगे।'

अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने ट्वीट किया, 'अभी-अभी मन्ना डे के बारे में सुना। एक और महान व्यक्तित्व अपनी महानता पीछे छोड़ गया। अगली कई पीढ़ियों तक उन्हें याद किया जाएगा।'

भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त डॉक्टर एस वाई कुरैशी ने ट्वीट किया, "मन्ना डे के निधन पर संवेदना। वे एक महान गायक, एक देशभक्त और एक निष्कलंक व्यक्तित्व थे। बीसवीं सदी की पुरुष गायकी का अंतिम महान गढ़ भी ढह गया।"

मन्ना डे के आम प्रसंशकों ने भी ट्विटर के ज़रिए अपनी संवेदनाएं प्रकट की। उनकी याद में एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, "मन्ना डे कितने बहुमुखी गायक थे। वे रोमांटिक गीत, मज़ाकिया गीत या किसी भी प्रकार के गीतों को सहज़ता से अपनी आवाज़ दे देते थे।"
विज्ञापन


कुछ प्रशंसकों के ट्वीट

टिकुली- "देखी ज़माने की यारी, बिछड़े सभी बारी बारी। मन्ना डे को श्रद्धांजलि।"

मुकुल शर्मा- "आज की सुबह की शुरूआत काफी दुखद, संगीतज्ञ मन्ना डे के जाने से।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें