सबकी नजरें आने वाले दिनों में आमिर खान की धूम-3 पर रहेंगी। इस फिल्म में उनका लुक क्या होगा और फिल्म कैसे दर्शकों को रिझाएगी, इस बात पर से पर्दा 30 नवंबर को उठ जाएगा।
इस दिन मुंबई में फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर रिलीज पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद होगी। सूत्रों के अनुसार ट्रेलर रिलीज हो जाने के बाद आमिर खान ने पूरी तरह फिल्म के प्रमोशन में जुटने का फैसला किया है।
इसके लिए उन्होंने अपनी अगली फिल्म पीके के निर्देशक राजकुमार हीरानी से कहा है कि वह अपना वर्तमान शूटिंग शेड्यूल जल्दी खत्म कर लें, जिससे कि वे नवंबर-दिसंबर में ज्यादा से ज्यादा वक्त धूम-3 के प्रमोशन को दे सकें।
इस फिल्म में आमिर के साथ अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी हैं।