फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chidambaram: 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्देशक ने अपनी हिंदी फिल्म पर लगाई मुहर, जानें कैसी होगी फिल्म की कहानी

Wed, 01 Jan 2025 03:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chidambaram: 'मंजुम्मेल बॉयज' जैसी हिट फिल्म बनाने वाले चिदंबर जल्द ही बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस बात को उन्होंने खुद एक बातचीत के दौरान कंफर्म किया है।
विज्ञापन
चिदंबरम - फोटो : इंस्टाग्राम- चिदंबरम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा के शानदार निर्देशकों में से एक चिदंबरम ने हाल ही में आई अपनी फिल्म ‘मंजुमल बॉयज’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। दक्षिण के बाद अब हिंदी सिनेमा में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  चिदंबरम ने हाल ही में क्लब एफएम से बातचीत में अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म के बारे में खुलासा किया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ईशा सिंह की मां बेटी के अलावा इन सितारों को देखतीं हैं टॉप तीन में? बोलीं- बिग बॉस पक्षपात....


कैसी होगी फिल्म की कहानी?

उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा होगी, जिसमें बदले की दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि, फिल्म की कास्टिंग अभी तय नहीं हुई है और इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन

मशहूर प्रोडक्शन के साथ काम करेंगे चिदंबरम

चिदंबरम का यह फिल्म प्रोजेक्ट का निर्माण बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस करेगा। इससे पहले इस प्रोडक्शन हाउस ने 'अग्ली', 'क्वीन' और 'हसी तो फसी' जैसी हिट और चर्चित फिल्मों का निर्माण किया है। कुछ समय पहले इस प्रोडक्शन हाउस ने चिदंबरम के साथ अपनी इस फिल्म की घोषणा करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, "नए अध्याय की शुरुआत। हम चिदंबरम के साथ इस यात्रा की शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह अपनी अद्वितीय दृष्टिकोण और कहानी कहने के तरीके से साउथ सिनेमा में एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुके हैं। अब हम हिंदी सिनेमा में उनके डेब्यू को लेकर बहुत आशान्वित हैं।"
यह भी पढ़ें-  Ileana D'Cruz: दूसरी बार मां बनने वाली हैं इलियाना? वीडियो साझा कर दिखाई प्रेग्नेंसी किट, फैंस ने दी बधाई


इस फिल्म से की थी शुरुआत

चिदंबरम ने अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत 2021 में हिट कॉमेडी फिल्म ‘जान-ए-मन’ से की थी। बॉक्स ऑफिस पर यह सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'मंजुमल बॉयज' नाम की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म बनाई। दर्शकों के साथ यह फिल्म समीक्षकों को भी काफी ज्यादा पसंद आई थी। 
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh: शराब को लेकर फिर विवादों में दिलजीत, कॉन्सर्ट में गाए गाने पर बवाल; कानूनी कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें