फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: साल के पहले दिन बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक पहुंचे कार्तिक, रफ एंड टफ लुक में दिखे अभिनेता

Wed, 01 Jan 2025 03:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

1 जनवरी यानी न्यू ईयर के दिन कार्तिक आर्यन को भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा देश अपने-अपने अंदाज में नए साल के जश्न में डूबा हुआ है। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन ने साल 2025 के पहले दिन सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान से आशीर्वाद मांगा। अपने हालिया कार्यक्रम में उनकी दाढ़ी ने सभी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस उनका यह लुक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन





सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन
1 जनवरी यानी न्यू ईयर के दिन कार्तिक आर्यन को भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में जाते हुए देखा गया। पैप्स के शेयर किए गए एक वीडियो में, अभिनेता को हाथ जोड़कर मंदिर परिसर में एंट्री करते हुए देखा गया। पूजा-अर्चना करने और मंदिर से बाहर आने के बाद, कार्तिक को गले में लाल और पीले रंग का दुपट्टा पहने देखा गया। अभिनेता ने अपने माथे पर तिलक भी लगाया था।

यह खबर भी पढ़ें: Triptii Dimri: फिर से तृप्ति-सैम मर्चेंट ने साझा की एक जैसी तस्वीरें, अभिनेत्री ने लिखा-यह सच में नया साल है
विज्ञापन



हाल ही में खरीदी दो प्रॉपर्टी
कार्तिक आर्यन के लिए यह साल 2024 दो फिल्मों, चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 के साथ काफी महत्वपूर्ण रहा। एक तरफ जहां बायोपिक में उनके दमदार अभिनय की प्रशंसकों ने सराहना की, वहीं हॉरर-कॉमेडी को भी मनोरंजन की खुराक के लिए सराहा गया। बात करें प्रोफेशनल लाइफ की तो मिड-डे की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि अभिनेता ने पिछले हफ्ते अंधेरी में दो प्रॉपर्टी खरीदी है।

यह खबर भी पढ़ें: Nayanthara: नयनतारा और विग्नेश शिवन ने दी नए साल की बधाई, बोले- 'साल 2025 आपको वो सब दे जो आपने चाहा है'


करण जौहर के साथ करेंगे सहयोग
कार्तिक ने हाल ही में करण जौहर के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म की घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन सत्यप्रेम की कथा फेम समीर विद्वांस करेंगे। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा इसका निर्माण करेंगे। यह 2026 में सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा, कार्तिक के पास करण जौहर की एक और फिल्म भी है जो 15 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें